scriptलोकसभा चुनाव: बीजेडी को एक और झटका, सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह ने थामा भाजपा का दामन | bjd mp Pratyusha Rajeswari Singh join bjp | Patrika News

लोकसभा चुनाव: बीजेडी को एक और झटका, सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह ने थामा भाजपा का दामन

locationनई दिल्लीPublished: Mar 23, 2019 03:24:30 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

चरम पर अवसरवादी राजनीति
ओडिशा में बीजेडी को एक और बड़ा झटका
सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी ने बदला पाला

bjp

लोकसभा चुनाव: बीजेडी को एक और झटका, सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह ने थामा भाजपा का दामन

नई दिल्ली। अगामी लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। राजनीतिक पार्टियां उम्मीदवारों की घोषणा कर रही हैं। लेकिन, अभी भी अवसरवादी राजनीति चरम पर है। ताजा मामला है ओडिशा का, जहां बीजू जनता दल (बीजेडी) की सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया है।
बीजेडी को झटका

जानकारी के मुताबिक, बीजेडी सांसद प्रत्युषा राजेश्वरी ने भुवनेश्वर भाजपा ऑफिस में पार्टी की सदस्या ग्रहण की। केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने राजेश्वरी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। राजेश्वरी के भाजपा में शामिल होने से बीजेडी को बड़ा झटका लगा है। वहीं, प्रत्युषा राजेश्वरी के भाजपा में आने से पार्टी को बड़ा फायदा हुआ है। क्योंकि, राजेश्वरी वर्तमान में कंधमाल से सांसद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंधमाल इलाके में राजेश्वरी की अच्छी पकड़ मानी जा रही है। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से बीजेडी के कई नेता, विधायक और सांसद भाजपा में शामिल हो चुके हैं।
https://twitter.com/hashtag/Odisha?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
दरअसल, भाजपा पिछले कुछ समय से ओडिशा, बंगाल और दक्षिण भारत में अपनी स्थिति लगातार मजबूत करने में जुटी है। लिहाजा, पार्टी कई नेताओं को शामिल कर रही है ताकि चुनाव में किला फतह किया जा सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो