पीएम मोदी बताएंगे पार्टी का एजेंडा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को स्थापना दिवस पर सुबह 10 बजे देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी पार्टी के विजन को समझताते हुए कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़ने के टिप्स देंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की ओर से कार्यकर्ताओं को कुछ टॉस्क दिया जा सकता है। प्रदेश से लेकर जिला और मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के भाषण सुनने की व्यवस्था होगी। स्थापना दिवस पर जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से सुबह 9 बजे झंडावंदन कार्यक्रम होगा। इसके बाद 20 मिनट की शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। दस बजे प्रधानमंत्री का भाषण शुरू होने से पहले झंडावंदन और शोभायात्रा जैसे आयोजन पूरे कर लिए जाएंगे।

आंबेडकर जयंती पर होगा समापन
छह अप्रैल से शुरू होकर कार्यक्रमों का सिलसिला 14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती के दिन खत्म होगा। दलित बस्तियों में भाजपा नेता और कार्यकर्ता जाकर जनसेवा के कार्य करेंगे। मेधावी बच्चों के सम्मान के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे। जगह-जगह आंबेडकर के चित्रों पर माल्यार्पण कर गोष्ठियां होंगी। देश निर्माण में बाबा साहेब के योगदान पर पार्टी कार्यकर्ता चर्चा करेंगे।