scriptदिल्ली के शाहीन बाग में आंदोलन जारी, भाजपा ने आप को बताया जिम्मेदार | BJP claims AAP is responsible for Shaheen Bagh protest | Patrika News

दिल्ली के शाहीन बाग में आंदोलन जारी, भाजपा ने आप को बताया जिम्मेदार

locationनई दिल्लीPublished: Jan 23, 2020 06:48:52 pm

भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने साधा आम आदमी पार्टी पर निशाना।
आप नेता मनीष सिसोदिया के बयान को लेकर आड़े हाथ लिया।
सिसोदिया ने कथितरूप से कहा कि “मैं शाहीन बाग के साथ खड़ा हूं।”

sambit patra

sambit patra

नई दिल्ली। भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के नेता और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर शाहीन बाग के आंदोलन को भड़काने का आरोप लगाया है।

दिल्ली भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा कि मनीष सिसोदिया ने कहा है, “मैं शाहीनबाग के साथ खड़ा हूं।” जो लोग इस आंदोलन को पीछे से समर्थन दे रहे थे, अब वे खुलकर सामने आ गए हैं।
https://twitter.com/hashtag/AAPBurningDelhi?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
पात्रा ने कहा कि शाहीनबाग अराजकता का केंद्र बन गया है और सिर्फ वोटबैंक की राजनीति के लिए इस मुद्दे को हवा दी जा रही है, मुसलमानों में भ्रम फैलाया जा रहा है।
पात्रा ने सवाल किया, “अरविंद केजरीवाल जबाव दें कि सरिता विहार, जसोला, मदनगीर खादर के लोगों की क्या गलती है, जिनका रास्ता पिछले एक महीने से बंद है, वे परेशानी झेल रहे हैं।”

पात्रा ने आरोप लगाया कि शाहीन बाग के बगल वाले रास्ते से एम्बुलेंस तक को निकलने की जगह नहीं दी जा रही है, बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।”
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो