scriptभाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली के उम्मीदवारों की आएगी लिस्ट | Bjp election commitee PM Modi amit shah candidate list updates | Patrika News

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली के उम्मीदवारों की आएगी लिस्ट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2019 11:25:49 pm

Submitted by:

Prashant Jha

कई मौजूदा सांसदों के कट सकते हैं टिकट- सूत्र
भाजपा की पहली सूची में 184 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान
पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगे अमित शाह

pm modi amit shah

भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक जारी, गुजरात, हरियाणा और दिल्ली के उम्मीदवार होंगे तय

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के लिए 184 उम्मीदवारों की सूची जारी करने के बाद भाजपा शुक्रवार को दूसरी सूची जारी करने की तैयारी में है। इस सिलसिले में भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक फिर से हो रही है। पीएम मोदी की अगुवाई में बाकी बचे उम्मीदवारों के नाम पर मैराथन बैठक हो रही है। सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक गुजरात, एमपी हरियाणा, झारखंड और दिल्ली के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया जाएगा। हालांकि पार्टी सूत्रों की मानें तो बाकी बचे उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट में कई बदलाव हो सकते हैं। कई सांसदों के टिकट काटे जा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, काशी से मोदी, गांधीनगर से अमित शाह लड़ेंगे चुनाव

https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

भाजपा की पहली सूची जारी

दरअसल भाजपा ने लंबे इंतजार और महामंथन के बाद गुरुवार को होली के शुभ अवसर पर 184 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा वाराणसी से टिकट दिया गया है। जबकि पहली बार अमित शाह को लोकसभा चुनाव लड़ाने के लिए मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने अमित शाह को गांधीनगर से टिकट दिया है। इससे यह साफ हो गया कि भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी को इस बार टिकट नहीं दिया गया। अमित शाह अभी राज्यसभा सांसद हैं।

भाजपा की पहली सूची में दिखी बदलाव की लहर

भाजपा की पहली सूची में बदलाव की लहर देखी गई। पार्टी ने पहली सूची में जहां कई बदलाव किए हैं, वहीं नए चेहरों पर भी दांव लगाया गया है। सूची के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पार्टी ने 6 सांसदों का टिकट काटा है। पार्टी ने उत्तराखंड की सभी 5 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। जबकि राजस्थान की सूची में कई पुराने चेहरों को टिकट दिया गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो