scriptअनुशासनहीनता के खिलाफ भाजपा सख्त, उत्तराखंड में 90 कार्यकर्ताओं को निकाला | BJP expels 90 workers from party in Uttarakhand | Patrika News

अनुशासनहीनता के खिलाफ भाजपा सख्त, उत्तराखंड में 90 कार्यकर्ताओं को निकाला

locationनई दिल्लीPublished: Oct 04, 2019 09:36:25 pm

अभी कुछ दिन पहले ही 40 लोगों के खिलाफ की थी कार्रवाई
सभी कार्यकर्ताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाला
अभी भी कई कार्यकर्ता हैं पार्टी के राडार पर

भाजपा

भाजपा

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी अब अनुशासनहीनता के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। पार्टी की साख पर कोई धब्बा न लगे और इससे जुड़े कार्यकर्ता ठीक से काम करें इसके लिए पार्टी लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है। ताजा समाचार यह है कि उत्तराखंड में पंचायत चुनाव से ठीक पहले भाजपा ने अपने 90 कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई छह साल के लिए की गई है।
इस संबंध में भाजपा के उत्तराखंड के महामंत्री राजेंद्र भंडारी ने कहा कि अगर कोई अन्य पदाधिकारी या कार्यकर्ता भी अनुशासनहीनता के दायरे में आएगा, तो उसके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पीएम मोदी और पार्टी के खिलाफ विजयपुरा विधायक ने की बयानबाजी, कारण बताओ नोटिस
उन्होंने कहा, “यह कार्रवाई कई जिला स्तर पर गठित समिति से प्राप्त आख्या के आधार पर की गई है। कार्रवाई में निकाले गए कार्यकर्ता प्रत्याशियों के विरुद्ध जिला पंचायत के प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव लड़ने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए गए थे। ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देश पर सभी 90 लोगों को पार्टी से छह साल के लिए बाहर कर दिया गया है।”
https://twitter.com/ANI/status/1180068645411516416?ref_src=twsrc%5Etfw
वहीं, प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ. देवेंद्र भसीन ने कहा, “इस सूची में शामिल 90 नामों में इससे पहले जारी 40 नाम भी शामिल हैं। उस वक्त इन 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ निष्कासन की कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। अब प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट के निर्देशानुसार पूर्व घोषित 40 पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं व 50 नए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पद मुक्त करने के साथ ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।”
उन्होंने आगे कहा, “पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के चलते पार्टी ने कार्यकर्ताओं को चेतावनी भी दी थी। हालांकि सख्त हिदायत देने के बावजूद जब ये कार्यकर्ता नहीं माने तो हाईकमान ने उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया।”
इसरो का विक्रम से टूटा संपर्क, चंद्रमा पर लैंडर में उगा कपास का पौधा

सूत्रों की मानें तो अभी कई और लोग भी राडार पर हैं। इन सभी को प्रदेश अध्यक्ष द्वारा चेतावनी दे दी गई है। पार्टी अपने विधायकों पर भी नजर रखे हुए है।
खासकर वो विधायक संगठन के राडार पर हैं, जो पार्टी समर्थित प्रत्याशी के बजाय दूसरे उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि सभी जिलों से इस संबंध में रिपोर्ट मंगवाई गई है। अगर कोई गड़बड़ी मिली तो पार्टी फिर बड़ी कार्रवाई कर सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो