script

CAA पर BJP का जन जागरण अभियान, नड्डा बोले- कांग्रेस नेताओं को इस बारे में जानकारी नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Jan 05, 2020 01:45:52 pm

Submitted by:

Prashant Jha

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा ने शनिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है।

jp nadda

CAA पर BJP का जन जागरण अभियान, नड्डा बोले- कांग्रेस नेताओं को CAA के बारे में जानकारी नहीं

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी नड्डा (J P Nadda) ने शनिवार को कहा कि नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस नेताओं को कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा इस कानून का विरोध ‘राष्ट्रवाद’ से प्रेरित होने के बजाय ‘राजनीति’ से प्रेरित है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बूथ स्तर के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती देते हैं कि वह इस बारे में दस लाइन बोलकर दिखाएं।

राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे विपक्ष के नेता

नड्डा ने कांग्रेस नेताओं को ‘पूरी तरह अनभिज्ञ’ बताते हुए, उनके यह कहने का मजाक उड़ाया कि अधिकारी सीएए के संबंध में पासपोर्ट और आधार कार्ड मांगेंगे। उन्होंने कहा, “आप क्या बात कर रहे हैं? यह बिल (कानून) नागरिकता देने के लिए है, लेने के लिए नहीं। आपकी नीयत में खोट है। यह आप राष्ट्रवाद से प्रेरित होकर नहीं, बल्कि राजनीति से प्रेरित होकर विरोध कर रहे हैं।”

ये भी पढ़ें: CAA विरोधियों के लिए आंख खोलने वाली है ननकाना साहिब घटना- हरदीप पुरी

राहुल गांधी इस पर दस लाइन बोलकर दिखाएं

नड्डा ने कहा, “आप देश नहीं, केवल वोटबैंक देखते हो। आपके लिए वोट देश से पहले हैं। लेकिन हमारे लिए राष्ट्र सबसे पहले है। आप हर चीज में वोटबैंक क्यों देखने लगते हो?”भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष नड्डा ने कहा, “इस खुले मंच से मैं राहुल गांधी को सीएए पर दस लाइन बोलने की चुनौती देता हूं और आप दो पंक्तियों में यह बात बताएं कि सीएए का विरोध क्यों कर रहे हैं।”

ट्रेंडिंग वीडियो