scriptरफाल और राहुल के बहाने भाजपा ने गांधी परिवार पर बोला हमला, लगाया देश को लूटने का आरोप | Bjp leader manoj tiwari allegation on gandhi family looted indian | Patrika News

रफाल और राहुल के बहाने भाजपा ने गांधी परिवार पर बोला हमला, लगाया देश को लूटने का आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Sep 23, 2018 01:53:26 pm

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी का राहुल पर बड़ा हमला, बोले- राजीव गांधी की संतान न होते तो कोई 40 हजार रुपए की नौकरी तक न देता।

manoj tiwari

रफाल और राहुल के बहाने भाजपा ने गांधी परिवार पर बोला हमला, लगाया देश को लूटने का आरोप

नई दिल्ली। रफाल सौदे को लेकर देश का सियासी पारा गर्मा रहा है। कभी कांग्रेस तो कभी भाजपा एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे हैं। इसी कड़ी में अब दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और गांधी परिवार पर बड़ा हमला बोला है। कुल मिलाकर अब ये सियासी जुबानी जंग परिवार तक पहुंच गई है।
तिवारी ने ऐसे बोला हमला
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर रफाल सौदे के बहाने उन्हें आड़े हाथों लिया। मनोज तिवारी ने कहा जो व्यक्ति सज्जन होता है उसे सभी सज्जन दिखते हैं। लेकिन जो ठग होते हैं उन्हें दूसरे भी वैसे ही दिखाई देते हैं। तिवारी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के परिजनों ने देश को लूटने का काम किया है। भाजपा के सरकार में आने से पहले तक गांधी परिवार ने देश की जनता को धोखा दिया और लूटते रहे।
राजीव की संतान न होते तो…
मनोज तिवारी यहीं नहीं रुके राहुल गांधी के बहाने परिवारवालों पर भी जमकर निशाना साधा। तिवारी ने कहा राहुल गांधी राजीव गांधी और सोनिया की संतान न होते तो उन्हें 49 हजार रुपए की नौकरी तक कोई नहीं देता। तिवारी ने राहुल के बयान और व्यवहार को ओछा करार दिया।
मोदी की तारीफ के बांधे पुल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर हमला बोलने के साथ-साथ पीएम मोदी की तारीफों को पुल भी बांधे। उन्होंने कहा कि एक गरीब परिवार का ईमानदार व्यक्ति देश को लुटरों से बचाने और उन्हें खदेड़ने का काम कर रहा है तो कांग्रेस के कुनबे में हड़कंप मच गया है।
आपको बता दें कि ये सारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर रफाल सौदे को लेकर हुआ है। कांग्रेस लगातार सत्ता पक्ष को रफाल के मुद्दे को लेकर घेर रही है। शनिवार को पलटवार करते हुए केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने देश के लोकप्रिय और प्रमाणिक नेता और ईमानदारी के प्रतीक प्रधानमंत्री मोदी को चोर कहा है। आजाद भारत में आज तक किसी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऐसे शब्दों का प्रयोग किसी प्रधानमंत्री के बारे में नहीं किया है।’ उन्होंने कहा कि बिना किसी गुण और काबिलियत के सिर्फ और सिर्फ अपने परिवार के कारण कांग्रेस अध्यक्ष बने राहुल गांधी से कोई और उम्मीद की भी नहीं जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो