राजनीति

कमलनाथ को सीएम बनाए जाने का विरोध, BJP नेता तेजिंदर बग्गा ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

भाजपा नेता तेजिंदर सिंह बग्गा सोमवार से कमलनाथ के सीएम बनाए जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।

Dec 17, 2018 / 03:48 pm

Anil Kumar

कमलनाथ को सीएम बनाए जाने के खिलाफ भाजपा नेता तेजिंदर बग्गा का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

नई दिल्ली। कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ मध्य प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री के तौर पर सोमवार को शपथ लेगें। लेकिन उससे पहले भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने विरोध के स्वर तेज कर दिए हैं। बग्गा सोमवार से कमलनाथ के सीएम बनाए जाने के विरोध में भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं। भाजपा नेता बग्गा ने आरोप लगाया है कि कमलनाथ सिख विरोधी दंगों में शामिल थे। बता दें कि बग्गा ने पश्चिमी दिल्ली के तिलक नगर में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। मालूम हो कि तिलक नगर इलाके में 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित कई परिवार रहते हैं।

अरबपति हैं मध्यप्रदेश के होने वाले CM, कार कलेक्शन ऐसा कि धन्ना सेठ भी शरमा जाएं

सिखों की भावना को ठेस पहुंची है: बग्गा

आपको बता दें कि कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में 15 वर्षों बाद सत्ता हासिल की है। कांग्रेस ने काफी मशक्कत के बाद मुख्यमंत्री के तौर पर प्रदेश अध्यक्ष कमनाथ के नाम का ऐलान किया। जिसे लेकर भाजपा नेता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए हैं। बग्गा ने कहा है कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री पद के लिए मनोनीत करने के राहुल गांधी के फैसले के खिलाफ मैं अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठा हूं। वह वही व्यक्ति हैं जो दिल्ली में सिखों के खिलाफ दंगों में शामिल थे। बग्गा ने आगे कहा कि यह भूख हड़ताल तबतक जारी रहेगा जबतक कि कांग्रेस किसी और व्यक्ति को मध्यप्रदेश का मुख्यमंत्री नहीं बना देता है। मालूम हो कि बग्गा के इस भूख हड़ताल का समर्थन भाजपा के कई बड़े नेता भी समर्थन कर रहे हैं। बता दें कि बग्गा के अलावा दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा है कि कमलनाथ को मुख्यमंत्री बनाए जाने से सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। कांग्रेस ने सिख समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का काम किया है।

Read the Latest India news hindi and India news on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले India news पत्रिका डॉट कॉम पर.

Home / Political / कमलनाथ को सीएम बनाए जाने का विरोध, BJP नेता तेजिंदर बग्गा ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.