scriptहिमाचल चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने की बैठक | BJP may announce Himachal Election Candidates name today | Patrika News

हिमाचल चुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा आज, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने की बैठक

locationनई दिल्लीPublished: Oct 15, 2017 10:19:17 am

Submitted by:

amit2 sharma

प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा पर दांव खेल सकती है भाजपा

HIMACHAL CHUNAV

HIMACHAL CHUNAV

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी आज रविवार को हिमाचल प्रदेश में चुनावों को लेकर अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने इस बाबत शनिवार देर रात मीटिंग कर नामों को अंतिम रूप दिया। इस बैठक में मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी उपस्थित थे।
पार्टी सूत्रों से मिल जानकारी के मुताबिक़ भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने हिमाचल के उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श किया और प्रमुख नामों पर अपनी मुहर लगा दी। इन नामों की घोषणा आज रविवार को की जा सकती है।
हिमाचल प्रदेश की कुल 68 के लिए 9 नवंबर को मतदान होगा। इसके लिए नामांकन की प्रक्रिया 16 अक्टूबर से शुरू होगी और 23 अक्टूबर को ख़त्म होगी। इसी बीच दीपावली भी होने की वजह से छुट्टियां हो जाएंगी जिसमें नामांकन नहीं हो सकेगा, इसलिए पार्टी समय से उम्मीदवारों के नामों का एलान कर देना चाहती है।
मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन, आज होगा एलान

भाजपा इस बार चुनाव किसके चेहरे पर लड़ेगी, या मुख्यमंत्री का नाम चुनाव के बाद एलान किया जायेगा, इस बात पर भी आज घोषणा हो सकती है। हलांकि दो बार हिमाचल के मुख्यमंत्री रह चुके प्रेम कुमार धूमल इस पद के लिए बड़े दावेदार के रूप में देखे जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को भी इस दौड़ में शामिल बताया जा रहा है। प्रेम कुमार धूमल अपने अनुभव की वजह से तो जेपी नड्डा केंद्रीय नेतृत्व से अपनी नजदीकी के चलते हिमाचल के मुख्यमंत्री पद के बड़े दावेदार माने जा रहे हैं।
इन मुद्दों पर है जोर

भाजपा हिमाचल चुनाव में अपने लिए बड़ी संभावना देख रही है। इस राज्य का ट्रेंड रहा है कि यहां की जनता हर पांच साल बाद सरकार बदल देती है। पिछली बार 2012 में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर ही इस राज्य में अपनी जीत दर्ज कराई थी तो वहीं 2007 में भाजपा ने कांग्रेस से सत्ता छीनी थी। इस लिहाज से इस बार भाजपा की दावेदारी ज्यादा मजबूत है।
लगभग हर दूसरे घर से एक सैनिक रखने वाला ये राज्य भाजपा सरकार द्वारा OROP दिए जाने से उसके पक्ष में मतदान के लिए उमड़ा तो कहानी भाजपा के ही पक्ष में जायेगी। भाजपा वर्तमान कांग्रेसी मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के भ्रष्टाचार के मुद्दों को भी जोरशोर से उछाल रही है। उसे इसका भी लाभ मिल सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो