scriptभाजपा हारी नहीं आत्महत्या हुई, PM मोदी जिम्मेदार: BJP MP | BJP MP Bhola Singh blames PM Modi for Bihar defeat | Patrika News

भाजपा हारी नहीं आत्महत्या हुई, PM मोदी जिम्मेदार: BJP MP

Published: Nov 10, 2015 01:53:00 pm

बेगूसराय से सांसद भोला सिंह ने कहाकि हम PM नरेन्द्र मोदी के बड़बोलेपन की वजह से मात खा गए

bhola singh

bhola singh

नई दिल्ली। बिहार चुनावों में करारी शिकस्त के बाद भाजपा में ‘ब्लेम गेम’ बढ़ता ही जा रहा है। बेगूसराय से सांसद भोला सिंह ने हार के लिए पीएम मोदी और गिरिराज सिंह को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहाकि हम पीएम नरेन्द्र मोदी के बड़बोलेपन की वजह से मात खा गए। सेनापति हेलीकॉप्टर में उड़ रहे थे स्थानीय नेता गायब थे। भोला सिंह ने गिरिराज सिंह को भाजपा का दुर्भाग्य करार दिया। बेगूसराय सांसद भोला सिंह तीसरे भाजपा नेता हैं जिन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व को हार के लिए जिम्मेदार ठहराया है। उनसे पहले अरुण शौरी, शत्रुघ्न सिन्हा ने भी पीएम मोदी व अमित शाह को निशाने पर लिया था।

एक चैनल से बातचीत करते हुए भोला सिंह ने कहा, हर आदमी सीएम बनने को परेशान था। सेनापति उड़ रहे थे जबकि सेना नहीं थी। हथियार नहीं थे। इस कुरुक्षेत्र में कृष्ण और अर्जुन नहीं थे। सब सीएम बनने का सपना देख रहे थे। यहां कोई सेनापति नहीं था और बूथ पर भाजपा कार्यकर्ता नहीं थे। उन्होंने केन्द्रीय नेतृत्व पर निशाना साधते हुए कहाकि कुछ लोग यहां चुनाव लडऩे के लिए नहीं बल्कि पिकनिक मनाने आए थे। चुनाव में पार्टी के पास कोई चेहरा नहीं था। यह अपराध जैसा है।

उन्होंने साफ कहाकि हार के लिए केन्द्रीय नेतृत्व ही जिम्मेदार था। पूरी हार के लिए सेनापति ही जिम्मेदार है। बिहार में यह भाजपा की हार नहीं बल्कि आत्महत्या है। भाजपा की नाव वहां डूबी जहां घुटनों भर पानी था। पीएम विपक्षी नेताओं के बेटे बेटियों पर बोल रहे थे। ऐसे बयान उन्हें शोभा नहीं देते। पाकिस्तान और गाय को मुद्दा बनाना गलत था। भाजपा रोजी-रोटी के मुद्दे को छोड़कर भटक गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो