राजनीति

गणपति उत्सव में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक बरसाए नोट

जूनागढ़ से भाजपा सांसद राजेश चुडासमा ने जमकर नोटों की बारिश की, इस लोकगीत कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक नोटों की बारिश की।

Sep 28, 2015 / 09:08 am

शक्ति सिंह

BJP MP rajendra chudasama

जूनागढ़। गुजरात के जूनागढ़ में गणपति विसर्जन से पहले हुए एक कार्यक्रम में जूनागढ़ से भाजपा सांसद राजेश चुडासमा ने जमकर नोटों की बारिश की। इस लोकगीत कार्यक्रम में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक नोटों की बारिश की। गणपति विसर्जन के ठीक एक दिन पहले सांसद राजेश ने गणेश पंडाल में महाआरती और लोकगीत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें जूनागढ़ के भाजपा नेताओं को आमंत्रित किया गया था।

जानकारी के मुताबिक जैसे ही लोकगीत कार्यक्रम शुरू हुआ, भाजपा नेताओं ने नोटों की बारिश शुरू कर दी। सांसद राजेश चुडासमा नोटों को हवा में उछालने लगे इस दौरान उनका साथ एक पुलिस सब इंस्पेक्टर और राज्य के पूर्व सिंचाई मंत्री के बेटे ने भी दिया।

जरूरतमंदों पर खर्च की जाती है राशि
हालांकि बताया जाता है कि यहां गणपति उत्सव के दौरान होने वाले लोक गीत के कार्यक्रम में नोट उड़ाने की परंपरा पुरानी है और उड़ाई गई इस रकम को बाद में इलाके की लड़कियों, विधवाओं और अन्य जरूरतमंद लोगों के हित में खर्च किया जाता है।

Home / Political / गणपति उत्सव में भाजपा सांसद ने तीन घंटे तक बरसाए नोट

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.