scriptसीएम की मौजूदगी में BJP सांसद ने कचरे से कर दी नेहरू-गांधी की तुलना | BJP MP kamakhya prasad give controversial statement about nehru gandhi | Patrika News

सीएम की मौजूदगी में BJP सांसद ने कचरे से कर दी नेहरू-गांधी की तुलना

Published: Oct 23, 2017 10:40:50 am

Submitted by:

Kapil Tiwari

असम के जोरहाट से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने सीएम सर्बानंद सोनवाल की मौजूदगी में ये बयान दिया, कांग्रेस ने गिरफ्तारी की की है मांग

BJP MP
गुवाहटी: राजनीतिक दलों के बीच अक्सर आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहता है। एक पार्टी का नेता दूसरी पार्टी के नेता पर तरह-तरह के आरोप लगाता है, लेकिन नेताओं को ये जरूर ध्यान रखना चाहिए कि उन आरोपों पर हमलों में एक मर्यादा होनी चाहिए, लेकिन असम से बीजेपी सांसद उस मर्यादा को भूल गए हैं। दरअसल असम के जोरहाट से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा ने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू और देश के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को लेकर एक विवादित बयान दे दिया है।
कचरे से गांधी-नेहरू की तुलना
जोरहाट में एक सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी सांसद ने महात्मा गांधी और जवाहर लाल नेहरू की तुलना कचरे से कर डाली है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने इतने सालों में लोगों के दिमाग में नेहरू-गांधी का कचरा भर दिया है और अब देश की जनता के दिमाग में किसी अन्य सिद्धांत के लिए जगह नहीं छोड़ी है। हैरानी वाली बात ये है कि जिस वक्त उन्होंने ये बात कही उस वक्त असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनेवाल भी मंच पर मौजूद थे।
congress protest
कांग्रेस ने की गिरफ्तारी की मांग
सांसद कामाख्या प्रसाद के इस बयान को लेकर कांग्रेस ने नाराजगी जाहिर की है। प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी सांसदी गिरफ्तारी की मांग की है। पार्टी ने असम में कई जगहों पर सांसद के खिलाफ प्रदर्शन किया और गुवाहाटी पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई है। एफआईआर में कहा गया है कि सांसद ने महात्मा गांधी, जवाहर लाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का उल्लेख कचरे के तौर पर किया है। इसलिए हम उनकी तत्काल गिरफ्तारी और अपराध प्रक्रिया संहिता के तहत कार्रवाई की मांग करते हैं।
असम कांग्रेस के नेता रिपुन बोरा ने कहा कि जवाहलाल नेहरू और महात्मा गांधी की तुलना कचरे से करना एक अक्षम्य अपराध है और हम इसके लिए उनकी तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो