scriptमोदी-शाह की जोड़ी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- EVM में छेड़छाड़ से 50 साल सत्ता में रहेगी भाजपा? | BJP MP Shatrughan Sinha takes jibe on Amit Shah's statement | Patrika News

मोदी-शाह की जोड़ी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- EVM में छेड़छाड़ से 50 साल सत्ता में रहेगी भाजपा?

locationनई दिल्लीPublished: Sep 21, 2018 08:09:01 am

सिन्हा ने पीएम मोदी और शाह दोनों को निशाने पर लेते हुए ट्वीट में लिखा कि एक तरफ गंभीरता, परिपक्वता और मुद्दे की समझ है, दूसरी तरफ ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’।

d

मोदी-शाह की जोड़ी पर शत्रुघ्न सिन्हा का तंज- EVM में छेड़छाड़ से 50 साल सत्ता में रहेगी भाजपा?

नई दिल्ली। दिग्गज भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को जमकर निशाने पर लिया है। उन्होंने शाह के 50 सालों तक सत्ता में रहने के बयान पर तंज कसा है। सिन्हा ने सवाल किया कि क्या भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ करके अगले 50 सालों तक सत्ता में रहने की सोच रही है? अपने ट्वीट में उन्होंने अखिलेश यादव के उस बयान का भी समर्थन किया जिसमें 50 सालों के बजाय 50 हफ्तों में ही सत्ता जाने की बात कही थी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी लिखा, ‘मैं प्रार्थना, उम्मीद और भरोसा करता हूं कि जनता देशहित में निर्णय लेगी।’
https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1042711710396764160?ref_src=twsrc%5Etfw
मोदी-शाह की जोड़ी पर सिन्हा का सीधा निशाना

सिन्हा ने पीएम मोदी और शाह दोनों को निशाने पर लेते हुए ट्वीट में लिखा कि एक तरफ गंभीरता, परिपक्वता और मुद्दे की समझ है, दूसरी तरफ ‘वन मैन शो’ और ‘टू मैन आर्मी’। सिन्हा पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व खासतौर पर पीएम मोदी और अमित शाह से लंबे समय से नाराज चल रहे हैं। यह नाराजगी बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी उपेक्षा किए जाने से और बढ़ गई थी। इसके बाद वे कई बार आरजेडी समेत कई अन्य विपक्षी दलों के साथ देखे गए।
https://twitter.com/ShatruganSinha/status/1042711704029814785?ref_src=twsrc%5Etfw
आरजेडी के बाद अब सपा से नजदीकियां!

अक्सर आरजेडी के करीब नजर आने वाले सिन्हा ने इस बार समाजवादी पार्टी से भी नजदीकियां दिखाई हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी तारीफ की। उन्होंने अखिलेश के महागठबंधन की मजबूती के लिए दिए गए बयान की तारीफ करते हुए कहा कि यह बयान उनकी राजनीतिक परिपक्वता को दिखाता है। उल्लेखनीय है कि सिन्हा के बगावती तेवरों के चलते कई बार उनके पार्टी छोड़ने के भी कयास लगाए जाते रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो