रोहिंग्या मामला: भाजपा सांसद विनय कटियार का बड़ा बयान, प्रियंका चोपड़ा देश छोड़ें
भाजपा सांसद विनय कटियार ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है।

नई दिल्ली। भाजपा सांसद विनय कटियार ने सनसनीखेज बयान दिया है। रोहिंग्या मामले पर विवादित बयान देते हुए कटियार ने कहा कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जैसे लोगों को रोहिंग्या की सच्चाई नहीं पता। उन्हें उनसे मिलने नहीं जाना चाहिए था। इसलिए, कटियार ने प्रियंका को भारत छोड़ने को कहा है। गौरतलब है कि यूएन एंबेसडर के तौर पर प्रियंका चोपड़ा बांग्लेदश में रोहिंग्या शरणार्थियों से मिली थी।
रोहिंग्या को देश में रहने का हक नहीं- कटियार
कटियार ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी न केवल दूसरों की जिंदगी छीन लेते हैं, बल्कि दूसरे लोगों का मांस भी खाते हैं। उन्होंने कहा कि एक दिन भी खराब किए बिना उन्हें यहां नहीं रहने देना चाहिए। उन्हें इस देश से बाहर भगा देना चाहिए। एक न्यूज एजेंसी एएनआई के साथ अपनी बातचीत में विनय कटियार ने कहा कि प्रियंका चोपड़ा जैसे लोग रोहिंग्या मुस्लिमों की हकीकत नहीं जानते हैं। रोहिंग्या मुस्लिमों को इस देश में रहने की इजाजत नहीं दी जा सकती है और जो उनसे हमदर्दी रखते हों, उन्हें भी इस देश में रहने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए।
प्रियंका ने सोशल साइट पर तस्वीर की थी शेयर
गौरतलब है कि प्रियंका ने यूनिसेफ की वैश्विक सद्भावना दूत के तौर पर बांग्लादेश में रोहिंग्या शरणार्थियों के लिए बनाए शिविरों का दौरा किया था। सोमवार को प्रियंका ने अपनी एक तस्वीर सोशल साइट पर शेयर की थी। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि मैं यूनिसेफ फील्ड विजिट पर रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के दौरे पर हूं। मेरे अनुभवों को जानने लिए मुझे इंस्टाग्राम पर फॉलो करें। बच्चे बेघर हो गए हैं, दुनिया को ख्याल रखने की जरूरत है। हमें ख्याल रखना चाहिए।
वहीं, फोटो शेयर करने के बाद प्रियंका चोपड़ा सोशल साइट पर भी ट्रोल होने लगीं। कुछ ट्रोलर्स ने प्रियंका के इस दौरे को पॉलिटिकल स्टंट करार दिया। एक ट्रोलर ने लिखा, बड़ी बात कहने के लिए खेद है। लेकिन मैं सिर्फ पूछना चाहता हूं कि हम भारतीयों के साथ एक ही समस्या है, भारत को भूल जाओ। आप खुद ही बताएं मुंबई में आप कितने बार गए, उनकी समस्याओं और जरूरतों के लिए आपने क्या किया?
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi