script

झारखंड विधानसभा चुनाव में राजग का मुकाबला नहीं : भाजपा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 14, 2019 06:06:58 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

झारखंड विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने किया जीत का दावा
पांच साल में रघुवर सरकार ने किया बेहतर काम- प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव

file photo

today news

रांची। झारखंड में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जीत का दावा करते हुए कहा है कि इस चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) का कोई मुकाबला नहीं है। भाजपा का दावा है कि पिछले पांच वर्षो में स्थिर सरकार देकर जनता ने देश और प्रदेश से राजनीतिक अस्थिरता का वातावरण समाप्त किया, जिसके परिणामस्वरूप डबल इंजन की सरकार ने विकास की एक नई इबारत लिखी।
भाजपा प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि सरकार ने यहां के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर स्वावलंबी बनाया है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना के तहत किसानों को 11 हजार रुपए से 31 हजार रुपए तक मानदेय दिया गया, वहीं दूसरी ओर झारखंड देश का इकलौता ऐसा राज्य बना, जो किसानों के फसल बीमा का प्रीमियम भी खुद देता है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सुकन्या योजना एवं मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का ही असर है कि आज राज्य में लिंगानुपात में अप्रत्याशित वृद्घि हुई है।
प्रतुल शाहदेव ने महिलाओं के आत्मस्वावलंबन की दिशा में उठाए गए सरकार के ऐतिहासिक कदम का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए मात्र एक रुपए में 50 लाख रुपये तक की जमीन, मकान की रजिस्ट्री के कारण आज राज्य में 80 प्रतिशत रजिस्ट्री महिलाओं के नाम पर हो रही है। झारखंड अकेला ऐसा राज्य बना, जहां 33 लाख से अधिक महिलाओं को चूल्हा के साथ दो रिफिल सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है। शाहदेव ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि लोगों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए सरकार ने आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत की, जिससे झारखंड के 57 लाख गरीब परिवारों को पांच लाख रुपये का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा दिया गया, जिसका लाभ अभी तक तीन लाख झारखंडवासी ले चुके हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो