scriptModi 2.0 की पहली वर्षगांठ पर JP Nadda ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- गरीबों की भलाई सरकार की प्राथमिकता | BJP President JP Nadda on 1 year of Modi govt2.0 welfare of the poor our priority | Patrika News

Modi 2.0 की पहली वर्षगांठ पर JP Nadda ने गिनाईं उपलब्धियां, कहा- गरीबों की भलाई सरकार की प्राथमिकता

Published: May 30, 2020 01:24:34 pm

Modi Govt2.0 के एक साल पर बोले BJP President JP Nadda
PM Modi के आह्वान को देश की जनता ने सराहा
भारत सरकार ने एक साल में कई सख्त फैसले लिए

BJP President JP Nadda

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गिनाईं मोदी सरकार-2 के एक साल की उपलब्धियां

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) के नेतृत्व में भाजपा सरकार का दूसरे कार्यकाल का एक साल शनिवार को पूरा हो गया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ( BJP President ) जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की एक साल के कामकाज की उपलब्धियों को गिनाया। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाजपा ( BJP ) अध्यक्ष जेपी नड्डा ( JP nadda ) ने मोदी सरकार की नीतियों और योजनाओं पर रोशनी डाला।
जेपी नड्डा ने कहा मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि गरीबों की भलाई सरकार की प्राथमिकता है। उनके उत्थान के लिए मोदी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

कोरोना संकट के बीच महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने दिया बड़ा बयान, लॉकडाउन-5 को लेकर कही बड़ी बात
https://twitter.com/ANI/status/1266621467325652993?ref_src=twsrc%5Etfw
एक साल में सरकार ने लिए कई सख्त फैसले
जेपी नड्डा ने कहा पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने एक वर्ष में कई कड़े फैसले लिए। फिर चाहे वो तीन तलाक का मुद्दा हो या फिर जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाना। पीएम मोदी के नेतृत्व में सीएए जैसे अहम फैसले लिए गए।
तीन तलाक से मुस्लिम महिलाओ के हितों की रक्षा की। पीएम मोदी ने CAA के जरिए भारत में नागरिकता का रास्ता जरूरतमंदों के लिए खोला। इतना ही नहीं लद्दाख आज मुख्य धारा में शामिल हो गया है। ये फैसले पीएम मोदी के नेतृत्व क्षमता और विजन को दर्शाते हैं।
कोरोना से जंग में संभली हुई स्थिति
मोदी के नेतृत्व में कोरोना के खिलाफ लड़ाई इस तरह लड़ी जिसमें भारत की स्थिति संभली हुई है। बाकी देशों की तुलना में भारत ने लॉकडाउन को समय पर लागू किया। भारत की कोरोना टेस्ट की क्षमता सिर्फ 10,000 टेस्ट प्रतिदिन थी और मौजूद समय में ये क्षमता 1.60 लाख टेस्ट प्रतिदिन है। देश में करीब 4.50 लाख पीपीई किट्स प्रतिदिन बन रहे हैं। करीब 58,000 वेंटिलेटर्स देश में तैयार हो रहे हैं।
https://twitter.com/hashtag/coronavirus?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, देश के 12 से ज्यादा राज्यों में अगले कुछ घंटों में बारिश के आसार

80 करोड़ लोगों के राशन का बंदोबस्त
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि मोदी सरकार ने 1.70 लाख करोड़ का प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज दिया है। इसके जरिये 80 करोड़ लोगों के राशन की व्यवस्था की गई।
20 करोड़ महिलाओं के जनधन खातों में 500 रुपये की मदद, बुजुर्गों और दिव्यांगों को आर्थिक सहायता और मनरेगा मजदूरी में वृद्धि की गई। उन्होंने कहा कि 20 लाख करोड़ रुपये का आत्मनिर्भर भारत पैकेज दिया गया। ताकि हर किसी को आत्मनिर्भर बनाकर मुख्य धार से जोड़ा जा सके।
बीजेपी अध्यक्ष ने इन बातों पर भी दिया जोर
– नड्डा ने बताया कि किस तरह मोदी सरकार अपने चुनावी वादों को पूरा कर रही है।
– मोदी का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए वर्चुअल रैलियां करेंगे।
– भारत के 100 से ज्यादा कानून जम्मू कश्मीर में लागू नहीं हो रहे थे, अब भारत सरकार की योजनाओं के फायदे सीधे वहां की आम जनता को मिल रहे हैं।
– एनआईए के दायरे को बढ़ाया। अगर भारत के बाहर भारत के खिलाफ कुछ होता है, तो उसे भी एनआईए की परिधि में लाया गया।
– हमारे जीवन में एक सपना था, जो सदियों पुराना था – श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण वो भी जल्द पूरा होगा।
– छोटे से काम में छोटे बड़े कई फैसले लिए गए, जिनकी वजह से भारत मजबूती से आगे बढ़ रहा है।
– 370 पर अमित शाह ने महत्वपूर्ण फैसले लिए
– कोरोना से लड़ाई में भारत ने वसुंधरा कुटुंबकम का ध्यान रखा।
– विश्व बैंक ने भी भारत की नीतियों की तारीफ की है।
– आर्थिक दृष्टि से भी लोगों की चिंता की गई है।
– जहां विकसित देश कोरोना के कहर से परेशान हैं, वहीं भारत की स्थिति लॉकडाउन की वह से संभली हुई है।
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 मई 2019 को दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट के जरिये पीएम नरेंद्र मोदी को उनके दूसरे कार्यकाल के पहले वर्ष पूर्ण होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा मोदी सरकार का पहला साल चुनौतियों को अवसरों में बदलने के लिए जाना जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो