script

हि.प्र चुनाव: BJP ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, योगी-मोदी समेत ये दिग्गज जीताएंगे चुनाव

Published: Oct 22, 2017 03:14:37 pm

Submitted by:

Kapil Tiwari

बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में योगी आदित्यनाथ के अलावा, सीएम खट्टर, शिवराज सिंह चौहान और त्रिवेंद्र सिंह रावत को किया गया है शामिल

BJP star campaigner
नई दिल्ली: रविवार को भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। आपको बता दें कि हाल ही में बीजेपी ने सभी 68 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया था। हिमाचल चुनाव के लिए बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कई अहम चेहरों को जगह दी गई है। हिमाचल विधानसभा चुनाव में फतह करने की जिम्मेदारी इन्हीं नेताओं के कंधों पर होगी।
इन राज्यों के मुख्यमंत्री है स्टार प्रचारक
बीजेपी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम है। इसके बाद अमित शाह को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इसके अलावा कई बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया गया है। इनमें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ , हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का नाम शामिल है।
इन केंद्रीय मंत्रियों को मिली जगह
इसके अलावा कई केंद्रीय मंत्रियों को भी स्टार प्रचारक की लिस्ट में शामिल किया गया है। केद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह , सुषमा स्‍वराज, अरुण जेटली , जेपी नड्डा, थावरचंद गहलोत, स्‍मृति इरानी को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है। इनके अलावा कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों को भी लिस्ट में जगह दी गई है।
चुनाव जीतने के लिए लगाया एड़ी-चोटी का जोर
हिमाचल प्रदेश में राज्‍य में नौ नवंबर को मतदान होना है। पार्टी ने राज्‍य की सभी 68 विधानसभा सीटों के लिए उम्‍मीदवार पहले ही जारी कर दिए हैं। नामांकन की अंतिम तारीख 23 अक्‍टूबर है। भाजपा प्रदेश में हर हाल में चुनाव जीतना चाहती है इसलिए पार्टी ने कई केंद्रीय मंत्रियों सहित मुख्‍यमंत्रियों को भी प्रचार की जिम्‍मेवारी सौंपी है। पार्टी स्‍थानीय जनाधार वाले नेताओं को साथ में लेकर मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है।
पार्टी बदलने का सिलसिला भी हुआ शुरू
पार्टी ने हाल ही में कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल वीरभद्र सरकार में मंत्री रहे अनिल शर्मा को भी उम्‍मीदवार बनाया है। शर्मा पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के दिग्‍गज नेता रहे सुखराम के बेटे हैं। सुखराम का मंडी और उसके आसपास की सीटों पर खासा जनाधार है।
https://twitter.com/ANI/status/921997030255243265?ref_src=twsrc%5Etfw

ट्रेंडिंग वीडियो