scriptलोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की एक और सूची, 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान | BJP releases 9 candidates list for lok sabha election 2019 | Patrika News

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा ने जारी की एक और सूची, 9 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान

locationनई दिल्लीPublished: Mar 25, 2019 09:22:08 am

Submitted by:

Shivani Singh

लिस्ट में छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम शामिल
शनिवार को केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी की थी
उमा भारती को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था।

bjp

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की है। इस सूची में 9 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है, जिसमें छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मेघालय और महाराष्ट्र के उम्मीदवारों के नाम शामिल है। बता दें कि शनिवार की रात केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बीजेपी की पांचवीं लिस्ट जारी की थी। इसमें 46 उम्मीदवारों के नाम शामिल थे।

राज्यवार उम्मीदवारों के नाम-

छत्तीसगढ़

कोरबा-ज्योति नंद दुबे,
बिलासपुर- अरुण सॉव,
राजनांदगांव- संतोष पांडेय,
दुर्ग- विजय बघेल,
रायपुर -सुनील सोनी,
महासमुंद- चुन्नीलाल साहू

महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोदिया सीट- सुनील बाबूराव मेंडे
तेलंगाना की मेडक सीट- रघुनंदन राव,
मेघालय की तुर्रा सीट-रिकमन जी मोमिम
https://twitter.com/hashtag/LokSabhaElections2019?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw

वहीं केंद्रीय मंत्री उमा भारती को भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया था। वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्‍होंने भाजपा अध्‍यक्ष अमित शाह को पत्र लिखकर चुनाव नहीं लड़ने का आग्रह किया था। बता दें कि उमा भारती झांसी से सांसद हैं।इससे पहले भाजपा ने शनिवार शाम को 11 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। इस सूची में तेलंगाना की 6, उत्तर प्रदेश की 3 और केरल और पश्चिम बंगाल की एक-एक सीट के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए थे।

वहीं, बीते शुक्रवार देर रात भी भाजपा ने एक सूची जारी की थी। इस सूची में कुल 36 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। इसमें सबसे बड़ी बात यह है कि पहली बार राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को पार्टी ने टिकट दिया है। उन्हें पुरी से चुनाव मैदान में उतारा गया है। इस सूची में आंध्र प्रदेश, असम, महाराष्ट्र, मेघालय ओडिशा के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। बता दें कि आंध्र प्रदेश से 23, असम से एक, महाराष्ट्र से 6, मेघालय से एक और ओडिशा से 5 प्रत्याशियों के नाम सूची में घोषित किए गए हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो