script…तो संघ प्रचारक प्रमोद झा जा सकते है भाजपा में! | bjp rss strategy in mp election 2018 | Patrika News
इंदौर

…तो संघ प्रचारक प्रमोद झा जा सकते है भाजपा में!

संगठन महामंत्री भगत से की गोपनीय मुलाकात, प्रदेश के पूर्णकालिकों के वर्ग में पहुंचकर सबको चौंकाया

इंदौरSep 03, 2018 / 10:56 am

Mohit Panchal

pramod zha

…तो संघ प्रचारक प्रमोद झा जा सकते है भाजपा में!

इंदौर । लंबे समय इंदौर में संघ के विभाग प्रचारक रहे प्रमोद झा के भाजपा में जाने की अटकलें तेज हो गई हैं। आमतौर पर संघ का कोई प्रचारक सीधे तौर पर भाजपा के कार्यक्रमों में शामिल नहीं होता है, लेकिन झा पूर्णकालिकों के वर्ग में तीन-चार घंटे रहे। वहीं, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत से भी बंद कमरे में काफी देर मंत्रणा हुई।
विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा में खासा मंथन हो रहा है, जिसके चलते पार्टी ने संघ की तर्ज पर हर विधानसभा में पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं को उतार रखा है। उनका दो दिनी वर्ग इंदौर में था, जिसमें ढाई सौ से अधिक नेता शामिल थे। बड़ी बात ये है कि उसमें आम भाजपाइयों का प्रवेश प्रतिबंधित था। यहां तक कि प्रदेश अध्यक्ष राकेशसिंह व संगठन महामंत्री सुहास भगत ने इंदौर के विधायक व नगर पदाधिकारियों से मुलाकात के लिए थोड़ा समय दिया।
इस बीच में संघ के प्रचारक प्रमोद झा की मौजूदगी खासा मायने रखती है। आखिरी दिन दोपहर १ बजे करीब वे पहुंचे थे और शाम ४ बजे वहां से रवाना हुए। इस बीच में वे कई पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं से मिले तो संगठन महामंत्री भगत से बंद कमरे में चर्चा हुई। इसको देखते हुआ माना जा रहा है कि झा का जल्द ही भाजपा में पदार्पण हो सकता है, क्योंकि बिना संघ के प्रचारकों की मर्जी के वे भी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुए होंगे।
वहां से हरी झंडी दी गई इसका अर्थ है कि भाजपा में भेजने की तैयारी है। वैसे भी वर्तमान में वे संघ के विभाग या अन्य महत्वपूर्ण जवाबदारी पर नहीं है। धार जैसे छोटे जिले में लूपलाइन माने जाने वाले धर्म जागरण का काम देख रहे हैं। उस हिसाब से संभावना बन रही है कि झा की एंट्री भाजपा में हो सकती है। सम्मेलन के दौरान झा के साथ पूरे समय नगर उपाध्यक्ष बबलू शर्मा और उनके खास वैभव शुक्ला (बिट्टू) मौजूद थे।
भगत के नजदीकी राय
गौरतलब है कि झा के संबंध भाजपा के सह संगठन मंत्री अतुल राय से खासे मजबूत हंै। राय के लिए माना जाता है कि भगत को कोई बात बोल दें तो वे टालते नहीं हैं। पूरे प्रदेश में भगत के सबसे नजदीकी व्यक्ति हैं। वर्तमान में राय महाकौशल का काम देख रहे हैं। चुनाव को देखते हुए मालवा प्रांत के हिसाब से झा की एंट्री कराई जा सकती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो