scriptBJP's 167th office Construction work start JP Nadda said BJP is not office but our sanskar kendra | भाजपा के 167वें कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू, जेपी नड्डा बोले - BJP कार्यालय नहीं हमारे 'संस्कार केंद्र' हैं | Patrika News

भाजपा के 167वें कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू, जेपी नड्डा बोले - BJP कार्यालय नहीं हमारे 'संस्कार केंद्र' हैं

locationनई दिल्लीPublished: Jun 09, 2023 01:13:25 pm

Delhi BJP State Office Bhoomi Poojan भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शुक्रवार को दिल्ली में भूमिपूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास करने के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह देशभर में 167वां कार्यालय है, जहां निर्माण कार्य शुरू होने जा रहा है।

j_p_nadda.jpg
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
BJP national president JP Nadda Said भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहाकि ये हमारे कार्यालय सिर्फ कार्यालय नहीं हैं, ये हमारे 'संस्कार केंद्र' हैं। हमारी पार्टी अन्य पार्टियों से अलग है। सारी पार्टियां विचार से शून्य की तरफ जा रही हैं जबकि हमारी पार्टी विचारों पर खड़ी है। आज देश में कोई ऐसी पार्टी नहीं है जो एक विचारधारा के लिए सतत चलती रही है। जे.पी. नड्डा ने आज शुक्रवार को दिल्ली में भूमिपूजन कर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। यह देशभर में 167वां कार्यालय है।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने देशभर में बन रहे अत्याधुनिक और मॉडर्न सुविधाओं से लैस भाजपा कार्यालय बनाने के मिशन की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी की सलाह पर भाजपा ने देश के सभी जिलों में कुल मिलाकर 887 कार्यालय बनाने का निर्णय किया था, जिसमें से 500 से अधिक कार्यालय बन कर तैयार हो गए हैं। 166 कार्यालयों का निर्माण कार्य अभी जारी है
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.