scriptविधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए ‘सत्ता विरोधी लहर’ है जिम्मेदार: रामविलास पासवान | BJP's defeat in assembly elections is responsible for 'anti-incumbency' : Ramvilash Paswan | Patrika News
राजनीति

विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए ‘सत्ता विरोधी लहर’ है जिम्मेदार: रामविलास पासवान

लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को असर 2019 के आम चुनाव में नहीं पड़ेगा।

नई दिल्लीDec 13, 2018 / 02:59 pm

Anil Kumar

विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए 'सत्ता विरोधी लहर' है जिम्मेदार: रामविलास पासवान

विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए ‘सत्ता विरोधी लहर’ है जिम्मेदार: रामविलास पासवान

नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा में भाजपा की करारी हार को लेकर विपक्ष पीएम मोदी पर हमलावर है। अब इस जीत के सहारे विपक्ष महागठबंधन बनाने की कवायद कर रहा है और 2019 के आम चुनाव में पीएम मोदी को उखाड़ फेंकने के लिए रणनीति बना रहा है तो वहीं एनडीए के सहयोगी दल लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने पीएम मोदी का बचाव किया है। लोजपा प्रमुख और केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा है कि कुछ राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार को असर 2019 के आम चुनाव में नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सर्वमान्य नेता हैं और आगामी आम चुनाव में उन्हीं के नेतृत्व में एनडीए जीत का परचम लहराएगा। रामविलास पासवान ने कहा कि पांच में से तीन राज्यों में भाजपा की हार पीएम मोदी की हार नहीं बल्कि इसके लिए सत्ता विरोधी लहर जम्मेदार है।

तीन राज्यों में कांग्रेस की जीत पर थरूर का बड़ा बयान, 2019 में भाजपा सत्ता में नहीं करेगी वापसी

2019 में फिर से बनाएंगे सरकार

आपको बता दें कि पासवान ने कहा कि तीन राज्यों में भाजपा की हार का असर 2019 के आम चुनाव में नहीं पड़ेगा और एक बार फिर से पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए 2019 में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि तीन राज्यों में सत्ता विरोधी लहर होने के बावजूद भी मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा को वोट शेयर लगभग कांग्रेस के बराबर ही रहा है। हालांकि यह सत्य है कि दोनों राज्यों में कांग्रेस की जीत हुई है। पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के आदेश का हमेशा सम्मान किया जाता है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि तीन राज्यों में कांग्रेस आई है तो अब उसे जनता की इच्छाओं के अनुरूप काम करना चाहिए।

तीन राज्यों में भाजपा की हार

बता दें कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में से तीन में कांग्रेस ने भाजपा को हराकर उनसे सत्ता छीन ली। इनमें से सबसे अहम रहा मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़। बता दें कि बीते 15 वर्षों से इन दोनों राज्यों में भाजपा का शासन था जबकि राजस्थान में 5 वर्षों से भाजपा सत्ता में काबिज थी।

Home / Political / विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार के लिए ‘सत्ता विरोधी लहर’ है जिम्मेदार: रामविलास पासवान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो