scriptउत्तराखंड: देवभूमि मेंं स्टार प्रचारकों की धूम, जानें इस रेस में भाजपा-कांग्रेस का कैसा है हाल | bjp star campaigners programme in uttarakhand congress still lagging behind | Patrika News

उत्तराखंड: देवभूमि मेंं स्टार प्रचारकों की धूम, जानें इस रेस में भाजपा-कांग्रेस का कैसा है हाल

locationनई दिल्लीPublished: Mar 30, 2019 12:33:37 pm

Submitted by:

Shweta Singh

देवभूमि में भाजपा और कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की जंग
पीएम मोदी समेत कई बड़े प्रचारक भाजपा के लिए संभालेंगे मोर्चा
फिलहाल कांग्रेस रेस में कुछ पीछे

bjp vs congress

उत्तराखंड: ​​​​​देवभूमि मेंं स्टार प्रचारकों की धूम, जानें इस रेस में भाजपा-कांग्रेस का कैसा है हाल

पत्रिका ब्यूरो, देहरादून। देवभूमि की पांच संसदीय सीटों के लिए भाजपा और कांग्रेस में स्टार प्रचारकों की जंग छिड़ गई है। उत्तराखंड में 11 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव है। इसके लिए दोनों दलों ने ताबड़तोड़ प्रचार शुरू कर दिया है। बता दें कि भाजपा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रुद्रपुर में विजय शंखनाद रैली से इसको धार दे दी है। पीएम मोदी ने उत्तराखंड को पांचवें सैनिक धाम से नवाज कर देश भर के सैन्य बलों और वीर सपूतों को लुभाने की कोशिश की है। इसके साथ ही केदारनाथ के विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताकर उन्होंने देवभूमि से भाजपा के हिंदुत्व एजेंडे को लेकर पूरे देश को संदेश दिया।

कई बड़े चेहरों का राज्य में संबोधन

हालांकि आपको बता दें कि भाजपा यहीं रुकने के मूड में नजर नहीं आ रही। एक अप्रैल को उत्तराखंड में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। गृहमंत्री इस दौरान पिथौरागढ़, कोटद्वार, और झबरेड़ा में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह तीन अप्रैल को उत्तरकाशी और आठ अप्रैल को हल्द्वानी में जनसभाएं संबोधित करने पहुंचेंगे। लिस्ट यहीं नहीं खत्म होती, इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी तीन अप्रैल को सहसपुर, धर्मपुर और भगवानपुर में सभाओं को संबोधित करने पहुंचेंगे।

देहरादून में एक बार फिर आएंगे पीएम मोदी

आगामी चुनाव में भाजपा किसी तरह की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। यही वजह है कि हर क्षेत्रवासी को अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा के छोटे से लेकर बड़े चेहरेवाले नेता, हर कोई मैदान में उतर चुका है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रमुख देवेंद्र भासीन ने बताया की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर जनसभा को संबोधित करने देहरादून आएंगे। पीएम का यह कार्यक्रम पांच मार्च को तय हो चुका है। इसके लिए परेड ग्राऊंड पर तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। हालांकि पीएम के अलावा भी भाजपा और कई स्टार प्रचारक बुलाने की जुगत में है। पीएम मोदी के बाद पांचों संसदीय क्षेत्रों में सबसे ज्यादा उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की डिमांड आ रही है। उनसे लगातार कार्यक्रम मांगे जा रहे हैं। हांलाकि चुनाव प्रचार की व्यस्तता के चलते अभी तक कुछ तय नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा चुनाव से पहले केंद्रिय मंत्री नितिन गड़करी, स्मृति ईरानी व अन्य प्रमुख नेताओं के यहां आने की संभावनाएं हैं।

प्रचारकों की रेस में कांग्रेस

जहां एक ओर पीएम समेत कई चेहरों के साथ राज्य में भाजपा मजबूत प्रचार कर रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ स्टार प्रचारकों की रेस में कांग्रेस पिछड़ती हुई नजर आ रही है। स्टार प्रचारकों के कार्यक्रमों में अब तक सिर्फ शर्मिष्ठा मुखर्जी का कार्यक्रम तय हो पाया है। जानकारी के मुताबिक शर्मिष्ठा तीन और चार अप्रैल को उत्तराखंड आएंगी । शर्मिष्ठा दून और राज्य के अन्य बंगाली बहुल इलाकों में प्रचार करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का कार्यक्रम छह अप्रैल को प्रस्तावित है। कार्यक्रम तय न हो पाने के कारण अभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी दिक्कतों का सामना करन पड़ रहा है। हांलाकि कांग्रेस पदाधिकारियों का कहना है कि स्टार प्रचारकों की लिस्ट तैयार की जा रही है। संभव है यह एक अप्रैल तक फाइनल हो जाएगी।

प्रियंका की हरिद्वार यात्रा

वहीं राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का सात अप्रैल को सहारनपुर (उत्तरप्रदेश) में कार्यक्रम है। उत्तराखंड की बात करें तो प्रियंका गांधी का हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बता दें कि सहारनपुर हरिद्वार से पास है, ऐसे में प्रियंका का आना संभव है। हालांकि अभी इस संबंध में प्रस्ताव आलाकमान को भेजा गया है। कांग्रेस का मानना है इससे देश भर में अच्छा संदेश जाएगा।

ट्रेंडिंग वीडियो