scriptमोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर युवा मोर्चा निकालेगा ‘विकास के तीर्थ’ रैली | BJP will program on completion of eight years of Modi government | Patrika News

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर युवा मोर्चा निकालेगा ‘विकास के तीर्थ’ रैली

locationमेरठPublished: May 12, 2022 11:28:38 am

Submitted by:

Kamta Tripathi

आगामी 30 मई को केंद्र की भाजपा सरकार के आठ साल पूरे हो रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर 30 मई से लेकर 15 जून तक भाजयुमो वृहद स्तर पर कार्यक्रमो का आयोजन करेगा। इसके लिए पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारियों की मेरठ में एक बैठक आयोजित हुई।

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर युवा मोर्चा निकालेगा 'विकास के तीर्थ' रैली

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर युवा मोर्चा निकालेगा ‘विकास के तीर्थ’ रैली

मेरठ में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल ने पश्चिमी क्षेत्र के पदाधिकारियेां की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने जरूरी दिशा निर्देश दिए। विधानसभा चुनाव 2022 के पहले इस तरह की बैठक हुई थी। जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री आए थे। उसके बाद विधानसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव हुए। इन चुनावों के बाद यह पहली क्षेत्रीय बैठक है। पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष मोहित बेनीवाल ने कहा कि वे जीत के लिए कार्यकर्ताओं के परिश्रम को बधाई देते हैं।

मोहित बेनीवाल ने बताया कि प्रदेश में कार्यकर्ताओं ने माइक्रो डोनेशन अभियान में 15 लाख लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम किया। पूरे देश में आधे से भी अधिक संख्या उत्तर प्रदेश से है। आगामी 30 मई को केंद्रीय सरकार का आठ साल पूरा होने जा रहा है। इस मौके पर 30 मई से 15 जून तक कार्यक्रमों का आयोजित किया जाएगा। 30 मई और एक जून उसके बाद दो जून को केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा।
यह भी पढ़े : Mukhyamantri Samuhik Vivah Scheme 2022 : गरीब बेटियों के हाथ में लगेगी मेहंदी, सामूहिक विवाह योजना के लिए मेरठ को मिली धनराशि

इसके बाद प्रतिदिन प्रत्येक कार्यकर्ता को किसानों के विकास में किए गए कार्य, गरीब, महिला,शोषित,वंचित के लिए किए कार्यों की चर्चा को जनता के बीच जाकर करनी होगी। तीसरा कार्य युवा मोर्चा द्वारा करना है। कार्यक्रम को नाम दिया जाएगा। विकास के तीर्थ। युवा मोर्चा बाइक रैली निकालकर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों तक पहुंचकर उनके दर्शन करेगा। बता दें भाजपा अब मिशन 2024 के मोड में आ गई है। इसी कारण से लोगों तक केंद्र सरकार की लाभकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह से ताकत झोंक रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो