राजनीति

सितारों की शरण में येदियुरप्पा, नाम में किया बड़ा बदलाव

BS Yeddyurappa full Name में हुआ बदलाव
नाम से एक ‘D’ हटाकर एक ‘I’ जोड़ा
2007 तक ‘B.S. Yediyurappa’ लिखते थे भाजपा नेता

Jul 26, 2019 / 07:24 pm

Kaushlendra Pathak

नई दिल्ली। कर्नाटक में नई सियासी खेलने वाले बीएस येदियुरप्पा विधानसभा से पहले सितारों की शरण में पहुंचे। उन्होंने शुक्रवार शाम 6 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले उन्हें अपने नाम में बड़ा बदलाव किया है। येदियुरप्पा ने अपने नाम की अंग्रेजी स्पेलिंग में से एक ‘D’ हटाया है और एक ‘I’ जोड़ा है।
येदियुरप्पा ने नाम की स्पेलिंग बदली

दरअसल, बीएस येदियुरप्पा ने राज्यपाल को जो पत्र सौंपा है, उसमें उन्होंने अपने नाम में से एक ‘D’ हटाकर एक ‘I’ जोड़ा है।

येदियुरप्पा अभी तक अपने नाम की स्पेलिंग ‘B.S. Yeddyurappa’ लिखते थे। लेकिन, सरकार बनाने के लिए राज्यपाल के सामने जो दावा पेश किया, उसमें ‘B.S. Yediyurappa’ लिखा है।
हालांकि, उन्होंने ऐसा बदलाव क्यों किया इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन, चर्चा यह है कि उन्होंने ‘अंक शास्त्र’ के मुताबिक अपने नाम को सटीक करने के लिए ऐसा किया है।

 
bs yedi
पहले कर चुके हैं इस नाम का इस्तेमाल

बीएस येदियुरप्पा ने जब अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी तो अपने नाम की स्पेलिंग ‘B.S. Yediyurappa’ लिखते थे।

साल 2007 तक येदियुरप्पा इसी स्पेलिंग का इस्तेमाल करते रहे। लेकिन, बाद में अंक ज्योतिषियों के कहने पर उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए B.S. Yeddyurappa नाम ही लिखा।
अब एक बार फिर वह अपने पुराने नाम पर लौट आए हैं। देखना यह होगा कि नाम बदलने से येदियुरप्पा की किस्मत किस तरह बदलती है।

आपको बता दें कि बीएस येदियुरप्पा चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इससे पहले जब तीन बार वह CM बने तो एक बार भी अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए।

Home / Political / सितारों की शरण में येदियुरप्पा, नाम में किया बड़ा बदलाव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.