scriptडायरी को लेकर येदियुरप्पा का कांग्रेस पर पलटवार, लोकसभा चुनाव में माइलेज पाने के लिए लगा रहे हैं ऐसे आरोप | congress plant story in media to gain mileage in election: yeddyurappa | Patrika News

डायरी को लेकर येदियुरप्पा का कांग्रेस पर पलटवार, लोकसभा चुनाव में माइलेज पाने के लिए लगा रहे हैं ऐसे आरोप

locationनई दिल्लीPublished: Mar 22, 2019 11:25:11 pm

Submitted by:

Shivani Singh

कांग्रेस ने बी एस येदियुरप्पा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप
सुरजेवाला ने येदियुरप्पा की डायरी के जरिए किया खुलासा
मानहानि का केस करने की सोच रहे हैं येदियुरप्पा

बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

बीएस येदियुरप्पा (फाइल फोटो)

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर शुक्रवार को 1800 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। कांग्रेस के आरोप पर येदियुरप्पा ने पटलवार किया है। येदियुरप्पा ने कहा कि कांग्रेस 2019 लोकसभा चुनाव में मीडिया में माइलेज पाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि जो भी आरोप लगाए गए हैं वह सभी गलत हैं। वह इस मसले पर वकीलों से बात कर रहे हैं और मानहानि का केस करने की सोच रहे हैं।

यह भी पढ़ें

येदि की डायरी: ऑडियो क्लिप की फॉरेंसिक जांच में भी येदियुरप्पा और अनंत कुमार की आवाज की हो चुकी है पुष्टि

https://twitter.com/ANI/status/1109035751591694340?ref_src=twsrc%5Etfw

बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने शुक्रवार को एक ऑनलाइन मैगजीन कारवा के हवाले से येदियुरप्पा की डायरी के जरिए बड़ा खुलासा किया। सुरजेवाला ने भाजपा नेताओं को 1800 करोड़ रुपए के लेनदेन का आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने कहा कि येदियुरप्पा के मुख्यमंत्री रहने के दौरान यह डायरी 2017 से आयकर विभाग के पास थी और हर पेज पर येदियुरप्पा के हस्ताक्षर हैं। इसमें बीजेपी नेताओं को सौ करोड़ से लेकर दस करोड़ तक दिए जाने का हिसाब भी है। साथ ही जजों को ढाई सौ करोड़ दिए जाने का भी उल्लेख है।

वहीं, 2017 में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की रिपोर्ट में भी भ्रष्टाचार से जुड़ी बातें सामने आई थीं। एक मीडिया रिपोर्ट के हवाले से अक्टूबर 2017 में छपी खबर की मानें तो एफएसएल को इस घोटाले से जुड़े ऑडियो क्लिप में आवाज के नमूने मिले थे। जिसमें भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को किए गए कथित भुगतानों पर चर्चा की जा रही थी। यह नमूने कथित रूप से पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं, येदियुरप्पा और अनंत कुमार के साथ मेल खाते थे। एफएसएल की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि प्रश्न और नमूने की रिकॉर्डिंग से चुने गए शब्दों में स्वरों की मौलिक आवृत्ति में समानताएं पाई गई थीं।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो