scriptCAA बवाल पर बोले असम के सीएम- लोकतंत्र का सम्मान करता हूं, लेकिन हिंसा का नहीं | CAA protest Assam CM says respect democrcy but not violence | Patrika News

CAA बवाल पर बोले असम के सीएम- लोकतंत्र का सम्मान करता हूं, लेकिन हिंसा का नहीं

locationनई दिल्लीPublished: Dec 20, 2019 02:52:34 pm

Submitted by:

Shweta Singh

सोनोवाल ने कहा- असम हमेशा असमवासियों का रहेगा
असम में अभी भी शिक्षण संस्थान बंद

Sarbanand sonowal

गुवाहाटी। नागरिकता संशोधन कानून (Citizenship Amendment Act 2019) को लेकर असम में जारी व्यापक अशांति के कुछ दिनों बाद राज्य के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल (Sarbanand sonowal) ने शुक्रवार को कहा कि वह नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों का सम्मान करते हैं, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर की गई हिंसा (CAA protest) का नहीं। सोनोवाल ने मीडिया से कहा, ‘मैं और मेरी सरकार लोकतंत्र के लिए आंदोलन कर रहे छात्र, कार्यकर्ताओं और मीडियाकर्मियों सहित सभी प्रदर्शनकारियों का सम्मान करती है, लेकिन लोकतंत्र के नाम पर की गई हिंसा का हम समर्थन नहीं करते हैं।’

अशांति फैलाने के लिए गलत जानकारियों हो रही हैं वितरित

असम मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘हम लोकतंत्र और अहिंसा पर भरोसा करते हैं और शांति को भंग करने वाले लोग राज्य के वास्तविक दुश्मन हैं।’ वहीं, CAA को लेकर राज्यभर में फैलाए गए अफवाह पर सोनोवाल ने कहा कि अशांति फैलाने वाली गलत जानकारियों को फैलाना कहीं से भी उचित नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि असम हमेशा असमवासियों के साथ है और इसे सुनिश्चित करने के लिए सरकार उचित कदम उठाएगी।

असम हमेशा असमवासियों का

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘असम का नागरिक होने के नाते, असम हमेशा असमवासियों का रहेगा। राज्य की भूमि, भाषा और संस्कृति की रक्षा की जाएगी।’ उन्होंने आगे कहा, ‘एक असमी होने का अधिकार आप लोगों से कोई नहीं छीन सकता।’ हिंसा के कारण राज्यभर में संपर्क सेवा के स्थगित होने के बाद सेवा पुन: बहाल होने के बाद मुख्यमंत्री का बयान आया है। राज्य में सामान्य जीवन पटरी पर लौटने लगा है, हालांकि शिक्षण संस्थानों को अभी भी बंद रखा गया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो