राजनीति

मोदी कैबिनेट में पीयूष और गडकरी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में जल्द ही अपने कैबिनेट में कुछ बदलाव करने वाले है। पीयूष गौयल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

Jan 23, 2016 / 12:39 am

कमल राजपूत

Narendra Modi

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कैबिनेट में जल्द ही अपने कैबिनेट में कुछ बदलाव करने वाले है। बदलाव के तौर पर कैबिनेट में कुछ नए और कुछ पुराने चेहरों को मौका दिया जा सकता है। मोदी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव के ध्यान रखते हुए कैबिनेट में फेरबदल कर सकते है।

सूत्रों के मुताबिक मोदी कैबिनेट में वर्तमान कैबिनेट में मंत्री पीयूष गौयल को कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है। पीयूष को वर्तमान में राज्य मंत्री को दर्जा प्राप्त है। ऐसी संभावना है कि मोदी सरकार यातायात से जुड़े तमाम मंत्रालयों को मिलाकर एक ट्रांसपोर्ट मंत्रालय बना सकती है जिसकी कमान संयुक्त रूप से नितिन गडकरी के हाथों में रहेगी। इस मंत्रालय के अंदर नागरिक उड्डयन, जहाजरानी और परिवहन मंत्रालयों को शामिल किया जा सकता है।

इन मंत्रालयों में नहीं होगा कोई बदलाव
सूत्रों ने साफ किया है कि मोदी कैबिनेट के चार बड़े मंत्रालयों में फेरबदल की कोई संभावना नहीं है। इस वजह से वित्त मंत्रालय का काम अरुण जेटली के ही जिम्मे रहेगा। रक्षामंत्रालय का काम मनोहर पर्रिकर संभालेंगे। विदेश मंत्रालय में सुषमा स्वराज का काम जारी रहेगा और गृहमंत्रालय का कार्यभार राजनाथ सिंह के हाथों में रहेगा।

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के नेताओं को मिल सकता है बड़ा पद
मंत्रिमण्डल में बिहार चुनाव की हार का असर भी दिख सकता है। ऐसी संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि मंत्रिमंडल में शामिल बिहार के मंत्रियों की संख्या कुछ कम हो जाए। अगर ऐसा होता है तो इसका लाभ उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के बीजेपी नेताओं को मिल सकता है। इसकी वजह आने वाले दिनों मे इन दोनों राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव है। विधानसभा चुनावों की तैयारी को देखते हुए इन राज्यों के बीजेपी नेताओं को कैबिनेट में बड़ा पद दिया जा सकता है।

सूत्रों ने संभावना जताई है कि मोदी कैबिनेट में फेरबदल बजट सत्र से पहले होने की संभावना है। अगर ऐसा होता है तो यह फरवरी के पहले सप्ताह में हो सकता है और यदि ऐसा संभव नहीं हुआ तो यह फेरबदल बजट सत्र के समाप्त होने के बाद मई में किया जाएगा।






Home / Political / मोदी कैबिनेट में पीयूष और गडकरी को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.