CG Politics : छत्तीसगढ़ आ रहे हैं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, बिलासपुर में होगी मेगा रैली, कार्यकर्ताओं में उत्साह
बालोदPublished: Jun 29, 2023 03:03:31 pm
Chhattisgarh Politics : बिलासपुर में 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी ( CG Aam Admi party) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Delhi CM Arvind Kejriwal In Bilaspur) और पंजाब के सीएम भगवंत मान( Punjab CM Bhagwant Mann IN Chhattisgarh) की महारैली होगी। इसे लेकर प्रदेश सहप्रभारी( Chhattisgarh assembly election 2023) निरंजन बसावा बुधवार को बालोद पहुंचे।


CG Politics : छत्तीसगढ़ आ रहे हैं दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल, बिलासपुर में होगी मेगा रैली, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Chhattisgarh Politics :बालोद. बिलासपुर में 2 जुलाई को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली होगी। इसे लेकर प्रदेश सहप्रभारी निरंजन बसावा बुधवार को बालोद पहुंचे।
Chhattisgarh Politics :उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में जनसंवाद किया। महारैली की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ली।उन्होंने कहा कि हमारा जनाधार बढ़ रहा है। हमारे सभी पदाधिकारी महारैली की तैयारियों में लगे हैं। बिलासपुर की महारैली में प्रदेश के कोने-कोने से लोग शामिल होंगे। यह बदलाव की महारैली है। केजरीवाल की इस महारैली से कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं।