scriptचंद्रबाबू नायडू का चुनाव आयोग पर आरोप, पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रहा ईसी | chandrababu naidu: election commission working influance by pm modi | Patrika News

चंद्रबाबू नायडू का चुनाव आयोग पर आरोप, पीएम मोदी के इशारे पर काम कर रहा ईसी

locationनई दिल्लीPublished: Apr 13, 2019 03:46:09 pm

दिल्ली पहुंचे आंधप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू
चुनाव आयोग पर लगाया पीएम के इशारे पर काम का आरोप
नायडूः सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली तो देंगे धरना

naidu

चंद्रबाबू नायडू का चुनाव आयोग पर आरोप, कहा- मोदी के इशारे पर काम कर रहा आयोग

नई दिल्ली। देश की 17वीं लोकसभा के लिए हो रहे चुनाव के बीच नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जोर पकड़ रहा है। ताजा मामला आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का है। नायडू ने शनिवार को चुनाव आयोग पर मोदी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया। दरअसल नायडू शनिवार को ईवीएम की शिकायत लेकर नई दिल्ली पहुंचे। उन्होंने चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात की।

आंध्र प्रदेश में लोकसभा के साथ विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे सीएम चंद्रबाबू नायडू ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी शिकायत पर सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं मिली तो वे धरना देंगे। चुनाव आयोग से मिलने के बाद चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “भारत सरकार चुनाव आयोग के माध्यम से हस्तक्षेप कर रही है। हमने पहले भी ईवीएम के खिलाफ शिकायत की है। चुनाव आयोग एक स्वायत्त निकाय है लेकिन वे मोदी के निर्देशों पर काम कर रहे हैं। आंध्र प्रदेश के अधिकारियों का ट्रांसफर करना एकदम गलत है।”
https://twitter.com/ANI/status/1116993849967071232?ref_src=twsrc%5Etfw
आपको बता दें कि चंद्र बाबू नायडू ने प्रदेश के करीब 150 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान करने की अपील की थी। उनका आरोप था कि इन मतदान केंद्रों पर ईवीएम गड़बड़ थीं। चंद्रबाबू नायडू ने इसे देश में आई सबसे बड़ी आपदा भी बताया। दरअसल गुरुवार को पहले चरण के दौरान आंध्रप्रदेश की 25 लोकसभा और 175 विधानसभा सीटों पर मतदान हुआ था जिसके बाद ही नायडू ने ईवीएम पर सवाल खड़े कर दिेए थे।
Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो