script

शरद के इस्तीफे के बाद नीतीश को चुना गया JD(U) का अध्यक्ष

Published: Apr 10, 2016 03:02:00 pm

Submitted by:

Rakesh Mishra

जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष चुन लिया गया

nitish kumar

nitish kumar

नई दिल्ली। शरद यादव के अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारणी की बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नया अध्यक्ष चुन लिया गया है। इसके बाद जदयू के नेताओं ने यादव को बधाई दी। इस मौके पर नीतीश कुमार ने कहा कि शरद यादव उनके मार्गदर्शक बने रहेंगे।

दिल्ली में हुई जदयू की ये बैठक काफी अहम मानी जा रही थी, क्योंकि मौजूदा अध्यक्ष शरद यादव ने चौथी बार अध्यक्ष बनने से मना कर दिया था। इसकी वजह यह भी बताई जा रहा है कि पार्टी का संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता है। पार्टी की यह महत्वपूर्ण बैठक 12.30 बजे पार्लियामेंट्री एनेक्सी में हुई। इससे पहले ही पार्टी के महासचिव के मुताबिक पार्टी का हर कोई चाहता था कि अब नीतीश कुमार की अगुवाई में पार्टी आगे बढ़े।

तीन बार से जदयू का नेतृत्व संभाल रहे शरद यादव के इस्तीफा देने के बाद बैठक में मौजूद सदस्यों की आंखों में आंसू आ गए। पूरा माहौल गमगीन हो गया। जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता केसी त्यागी तो फूट-फूटकर रोने लगे। शरद यादव ने नीतीश कुमार के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। पार्टी सूत्रों ने बताया कि चुनाव आयोग ने साफ कर दिया है कि नए अध्यक्ष के चयन के लिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी का फैसला काफी नहीं है, इसपर राष्ट्रीय परिषद का अनुमोदन भी आवश्यक है। इसलिए 23 अप्रैल को राष्ट्रीय परिषद की बैठक पटना में होगी।

ट्रेंडिंग वीडियो