राजनीति

सीजी CM रमन सिंह पर 36 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

कांग्रेस नेता
अजय माकन ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह के कार्यकाल में 36 हजार करोड़ रूपए के चावल घोटाले का आरोप
लगाया

Jul 04, 2015 / 06:07 pm

सुभेश शर्मा

cm raman singh

नई दिल्ली। कांग्रेस ने छत्तीसगढ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता अजय माकन ने सिंह के कार्यकाल में 36 हजार करोड़ रूपए के चावल घोटाले का आरोप लगाया। माकन ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में एसआइटी जांच की मांग की है। माकन ने इस मामले को लेकर सामने आई डायरी का हवाला देते हुए कहा कि, तीन जगहों पर 16 करोड़ रूपए के ट्रांजेक्शन किए गए हैं।

कांग्रेस मुख्यालय में हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में माकन ने कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम (नान) के इस घोटाले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जो डायरी और दूसरे सबूत इ कट्टे किए हैं उसमें मुख्यमंत्री, उनकी पत्नी और उनके रसोइए के शामिल होने के सबूत हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि, धान की फसल की तैयारी, उसके विक्रय में भी घोटाला हुआ है। माकन ने इशारों में कहा कि घोटाले के पैसे दिल्ली और नागपुर भेजे गए हैं।

इसके अलावा कांग्रेस ने एसीबी की कार्रवाई पर भी सवाल उठाए। कांग्रेस का कहना है कि अगर सबूत हैं तो अब तक इनके खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्रवाई क्यों नहीं हुई है। आपको बता दें कि, मुख्यमंत्री सिंह ने एक रूपए की कीमत पर गांव वालों को चावल उपलब्ध करावाने का कार्यक्रम शुरू किया था और इससे उनकी सरकार को काफी मजबूती भी मिली।

Home / Political / सीजी CM रमन सिंह पर 36 हजार करोड़ के घोटाले का आरोप

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.