केजरीवाल ने ढूंढ निकाला मोदी को हराने का फॉर्मूला, कांग्रेस पर भी साधा निशाना
भाजपा को वोट डालते वक्त याद रखना कि पिछले चार साल में मोदी सरकार ने काम रोकने में कोई कसर नही छोड़ी।

नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल मटियाला विधानसभा की कच्ची कॉलोनियों में सीवर लाइन का उद्घाटन करने के बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगर आप लोगों ने हमारे फार्मूले पर अमल किया तो दिल्ली में विकास को बढ़ा मिलेगा। पिछले चार सालों में मोदी सरकार ने दिल्ली के विकास में हर मोर्चे पर रोड़ा अटकाने की कोशिश की। इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा का समर्थन मत करना। साथ ही लेकिन यह फार्मूला तभी कारगर हो जब भाजपा की तरह आप कांग्रेस को भी वोट देने से परहेज करो। अगर आप लोगों ने ऐसा नहीं किया तो दिल्ली के विकास में दोनों पार्टियां पहले की तरह बाधक बनी रहेंगी।
महागठबंधन में शामिल होने की संभावना खारिज
केजरीवाल के इस रुख से साफ है कि एनडीए के खिलाफ बने महागठबंधन में आम आदमी पार्टी नहीं जुड़ने जा रही है। जबकि हाल के दिनों में घटी सियासी घमासान के बाद से माना जा रहा था कि आम आदमी पार्टी एनडीए के खिलाफ बनने वाले महागठबंधन में शामिल हो सकती है। इन बातों को बल इसलिए भी मिला था कि दिल्ली में आप और कांग्रेस का वोट बैंक लगभग एक ही है। ऐसे में दोनों पार्टियों के साथ नहीं आने पर दोनों को ही नुकसान की संभावना ज्यादा है। इसका भाजपा को सीधा फायदा मिलना तय है।
काम को रोकने में कसर नहीं छोड़ी
दिल्ली के सीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि तीन महीने बाद चुनाव हैं। वोट डालने जाओ तो ध्यान से वोट डालना। देश की जनता मोदी सरकार को हराना चाहती है, लेकिन ऐसा मत कर देना कि आधे लोग अपना वोट कांग्रेस को दे आओ। ऐसा किया तो मोदी फिर जीत जाएगा। अपने वोट को बंटने मत देना। सभी लोग झाड़ू पर ही मुहर लगाना। वोट डालते वक्त याद रखना कि पिछले चार साल में मोदी सरकार ने काम रोकने में कोई कसर नही छोड़ी।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi