scriptचेन्नई: चंद्रबाबू नायडू का केंद्र पर बड़ा आरोप, सरकार भ्रष्टाचार में खुद लिप्त | CM Chandrababu Naidu attacks on modi government over various issues | Patrika News
राजनीति

चेन्नई: चंद्रबाबू नायडू का केंद्र पर बड़ा आरोप, सरकार भ्रष्टाचार में खुद लिप्त

एनडीए के सहयोगी रहे टीडीपी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा।
 
 

Dec 17, 2018 / 08:35 am

Prashant Jha

Chandrababu Naidu

चेन्नई: चंद्रबाबू नायडू का केंद्र पर बड़ा आरोप, सरकार भ्रष्टाचार में खुद लिप्त

चेन्नई: डीएमके के नेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एम करुणानिधि की प्रतिमा अनावरण पर विपक्षी एकजुटता दिखी। रविवार को प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान पूरा विपक्ष एक मंच पर दिखा। इस मंच से विपक्षी पार्टियों ने भाजपा और मोदी सरकार को अड़े हाथ लिया। एनडीए के सहयोगी रहे टीडीपी के मुखिया और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। चंद्रबाबू नायडू ने कहा मोदी सरकार ने देश के संवैधानिक संस्थाओं को बर्बाद कर दिया। नायडू ने पीएम मोदी पर केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ने सीबीआई जैसी प्रतिष्ठित एजेंसी की विश्वसनियता को खत्म कर दिया। सीबीआई डायरेक्टर को नियम विरुद्ध छुट्टी पर भेज दिया गया। सराकर लोकतंत्र को कमजोर करने पर जुटी हुई है। लेकिन ऐसा होने नहीं देंगे। सरकार के दखल के कारण आरबीआई के गवर्नर ने इस्तीफा दे दिया। आज सरकार खुद भ्रष्टाचार में लिप्त है।

https://twitter.com/ANI/status/1074293513842450438?ref_src=twsrc%5Etfw

कोर्ट को गुमराह कर रही मोदी सरकार

मोदी सरकार पर आरोपों की झड़ी लगाते हुए नायडू ने कहा कि सराकर अपना राजनीतिक लाभ लेने के लिए राजनीतक दलों के नेताओं पर ईडी और आयकर विभाग द्वारा छापेमार कार्रवाई करा रही है । नायडू ने कहा कि सरकार ने रफाल मुद्दे पर कोर्ट को गुमराह करने की कोशिश की है और अब शपथ पत्र पेश कर अपनी गलती छुपाना चाह रही है। नायडू ने विपक्षी मंच से राज्यपालों पर भी तंज कसा। चंद्रबाबू नायडू ने राज्यपाल पर शक्ति का बेजा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। नायडू ने कहा कि गोवा, नागालैंड, तमिलनाडु और कर्नाटक में गलत तरीके से सरकार बनाने का प्रयास किया गया।

https://twitter.com/hashtag/Rafale?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा की हार तय

इस मंच पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत पूरा विपक्ष मौजूद रहा। इस दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि पीएम देश की संस्कृति के अलावा, संस्थानों को भी निशाना बना रहे हैं। राहुल गांधी ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि हम भारत की विचारधारा को नष्ट नहीं होने देंगे। संस्थानों, उच्चतम न्यायालय, भारतीय रिजर्व बैंक, भारत के निर्वाचन आयोग को नष्ट नहीं करने देंगे।उन्होंने कहा कि हम एकजुट होकर देश की संस्थाओं और संस्कृति को बचाएंगे। इस दौरान राहुल गांधी ने एक नारा भी दिया। राहुल ने कहा, ‘‘भारत में हर आवाज एकजुट होने जा रही है और अगले चुनावों में भाजपा को हराने जा रही है’।
डीएमके नेता ने रखा प्रस्ताव

बता दें कि अनावरण कार्यक्रम में डीएमके के नेता एम के स्टालिन की ओर राहुल गांधी को प्रधानमंत्री का चेहरा बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया।

Home / Political / चेन्नई: चंद्रबाबू नायडू का केंद्र पर बड़ा आरोप, सरकार भ्रष्टाचार में खुद लिप्त

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो