हावड़ा में स्थिति को देखते हुए 15 जून तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। वहीं बिगड़ते हालातों के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने बीजेपी पर तीखा हमला बोला।
Prophet Row Protest: हावड़ा में फिर भड़की हिंसा, उपद्रवियों ने पुलिस पर फेंके पत्थर, कोलकाता में भी माहौल तनावपूर्ण
ममता बनर्जी ने बकायदा ट्वीट के जरिए बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने लिखा कि- जैसा कि मैं पहले भी कह चुकी हूं कि हावड़ा में पिछले दो दिनों से हिंसक घटनाएं हो रही हैं। इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं और वे दंगे कराना चाहते हैं - लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उन सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बीजेपी का गुनाह, लोग क्यों भुगतें?আগেও বলেছি, দুদিন ধরে হাওড়ার জনজীবন স্তব্ধ করে হিংসাত্মক ঘটনা ঘটানো হচ্ছে । এর পিছনে কিছু রাজনৈতিক দল আছে এবং তারা দাঙ্গা করাতে চায়- কিন্তু এসব বরদাস্ত করা হবে না এবং এ সবের বিরুদ্ধে কঠোর ব্যবস্থা হবে। পাপ করল বিজেপি, কষ্ট করবে জনগণ?
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) June 11, 2022
राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शांति की अपील करते हुए राज्य के मुख्य सचिव से कानून एवं व्यवस्था की स्थिति पर तत्काल जानकारी मांगी है।
उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अपेक्षा है कि वह कानून का उल्लंघन करने वालों को कड़ी चेतावनी दें कि उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।