scriptCM Yogi का बड़ा बयान – 6 साल पहले भारत पिछड़ा देश था, अब दुनिया हमारे पीछे चलने के लिए मजबूर | CM Yogi big statement - India was a lagging country 6 years ago, now the world is forced to follow us | Patrika News

CM Yogi का बड़ा बयान – 6 साल पहले भारत पिछड़ा देश था, अब दुनिया हमारे पीछे चलने के लिए मजबूर

locationनई दिल्लीPublished: Dec 31, 2020 03:01:18 pm

Submitted by:

Dhirendra

दुनिया 6 साल पहले भारत को तवज्जो नहीं देती थी।
अब भारत एक सबल राष्ट्र है।

 

yogi adityanath

दुनिया 6 साल पहले भारत को तवज्जो नहीं देती थी।

नई दिल्ली। वैश्विक मंच पर भारत के बढ़ते रुतबे का जिक्र करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आज से 6 वर्ष पहले दुनिया ये मानती थी कि भारत एक पिछड़ा देश है। लेकिन देखते ही देखते छह साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की पूरी तस्वीर को बदल दी है। अब भारत दुनिया के सामने एक सबल राष्ट्र है। आज दुनिया भारत के पीछे जाने के लिए मज़बूर है। ये नए भारत की तस्वीर है। इसलिए देशवासियों को नए भारत के साथ जुड़ने की आवश्यकता है।
https://twitter.com/AHindinews/status/1344563287816458240?ref_src=twsrc%5Etfw
भ्रष्ट अफसरों ने लिखा खत

इससे पहले लव जिहाद कानून के खिलाफ सीएम योगी को पत्र लिखने वाले अफसरों पर योगी सरकार के मंत्री ने पलटवार किया है। यूपी सरकार में मंत्री आरपी सिंह ने कहा कि योगी को पत्र लिखने वाले अफसरों ने गलत तरह से संपत्ति अर्जित की है। अब उन्हें इसे खोने का डर लग रहा है। इसलिए वो लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो