scriptकांग्रेसः ट्रिपल तलाक नहीं चाहते हम, झूठ बोलकर गुमराह कर रहे पीएम | congress attack on pm he misguide people we against triple talak | Patrika News

कांग्रेसः ट्रिपल तलाक नहीं चाहते हम, झूठ बोलकर गुमराह कर रहे पीएम

locationनई दिल्लीPublished: Jul 15, 2018 03:09:05 pm

कांग्रेस ने बोला मोदी पर हमला, कहा झूठ बोलकर देश की जनता को गुमराह कर रहे पीएम। ट्रिपल तलाक के खिलाफ हैं हम।

anand sharma

कांग्रेसः ट्रिपल तलाक नहीं चाहते हम, झूठ बोलकर गुमराह कर रहे पीएम

नई दिल्ली। कांग्रेस ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा है कि पीएम मोदी संकोचित विचार धारा वाले व्यक्तित हैं। शर्मा ने पीएम मोदी पर इतिहास से खिलवाड़ का आरोप लगाया। उन्होंने कहा पीएम मोदी को लगता है देश में जो कुछ भी हुआ उनके आने के बाद हुआ है। दरअसल पीएम मोदी कांग्रेस को मुस्लिम पार्टी बोलने से कांग्रेस नाराज है। आनंद शर्मा ने कहा पीएम मोदी को इसके लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।
बुराड़ी जैसा हजारीबाग केस! गणित के फॉर्मूले की तरह लिखे सुसाइड नोट को देख पुलिस भी हैरान
इतिहास का अल्पज्ञान
आनंद शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये पीएम मोदी पर इतिहास का अल्पज्ञान होने का आरोप भी लगाया। उन्होंने पीएम मोदी अपने भाषण में ज्यादा से ज्यादा झूठ बोलते हैं। उन्हें न तो जमीन का ज्ञान है और न ही इतिहास का। शर्मा ने कहा कि भारत में परमाणु शक्ति हो या फिर अंतरिक्ष शक्ति पीएम मोदी के आने से पहले हो चुकी है।

झूठ बोलने की आदत त्याग दें
शर्मा ने कहा पीएम मोदी को अपनी झूठ बोलने की आदत को त्याग देना चाहिए। ऐसा बिलकुल ना कहें कि देश में सबकुछ भाजपा के आने के बाद ही हुआ है। यह सब उनके पद के लिए शोभा नहीं देता है। पीएम मोदी अपने भाषओं के जरिये देश की जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। वे भ्रष्टाचार, रोजगार जैसे मुद्दों पर बोलने की बजाय सिर्फ झूठ पर ध्यान लगाए बैठे हैं।
मानसून अलर्टः बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते देश के कई राज्यों में होगी भारी बारिश

https://twitter.com/ANI/status/1018421732816969728?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/ANI/status/1018421736994410496?ref_src=twsrc%5Etfw
ट्रिपल तलाक के खिलाफ कांग्रेस
प्रेस कॉन्फ्रेंस में शर्मा ट्रिपल तलाक को लेकर पार्टी का स्टैंड भी रखा। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस ने यह भी साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ट्रिपल तलाक के बिलकुल खिलाफ है। कांग्रेस नहीं चाहती है कि भाजपा जो ट्रिपल तलाक के लिए बिल ला रही है वह देश में लागू हो।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो