scriptतीन वोटों से हार गया कांग्रेस उम्मीदवार, सत्ता से बाहर हुई पार्टी | congress candidate defeated three vote in mizoram | Patrika News

तीन वोटों से हार गया कांग्रेस उम्मीदवार, सत्ता से बाहर हुई पार्टी

locationनई दिल्लीPublished: Dec 12, 2018 03:11:39 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

मिजोरम में तीन वोट से कांग्रेस उम्मीदवार विधायक बनने से चूक गए।

congress

तीन वोटों से हार गया कांग्रेस उम्मीदवार, सत्ता से बाहर हुई पार्टी

नई दिल्ली। मंगलवार को पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम घोषित हो गए। तीन हिन्दी राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। वहीं, तेलंगाना में टीआरएस ने एक बार फिर परचम लहाराय। जबकि, मिजोरम में एमएनएफ ने कांग्रेस को सत्ता से उखाड़ फेंका है। लेकिन, मिजोरम में कांग्रेस के दो उम्मीदवार तीन और 77 वोटों से चुनाव हार गए।
तीन वोटों से हारे कांग्रेस उम्मीदवार

एक-एक वोटों की कीमत क्या होती है, इसका नमूना मिजोरम चुनाव परिणाम में देखने को मिला। कांग्रेस के एक प्रत्याशी इस चुनाव में केवल तीन वोटों से विधायक बनते-बनते रह गए। मिजो नेशनल फ्रंट के उम्मीदवार ललछनदामा राल्ते ने कांग्रेस के आर.एल. पियनमाविया को केवल तीन मतों से पटखनी दी और विधायक बन गए। इसके अलावा मिजो नेशनल फ्रंट के सी. लालरिनसांगा ने कांग्रेस के चालरोसांगा राल्ते को 77 मतों से पराजित किया। इस तरह से तीन और 77 के अंतराल से कांग्रेस के हाथ से दो सीटें चली गई।
72 वोटों से हारे निर्दलीय उम्मीदवार

वहीं, इस चुनाव में एक और दिलचस्प परिणाम देखने को मिला। मिजो नेशनल फ्रंट के लावमावमा टोचांग ने निर्दलीय उम्मीदवार लालरिनपुई को केवल 72 मतों से पराजित किया। मिजरोम में ये तीन परिणाम ऐसे रहे, जिसने उम्मीदवारों और आम जनता को हैरत में डाल दिया। गौरतलब है कि मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा में एमएनएफ ने 26 सीटें जीती हैं। कांग्रेस के हिस्से में केवल 5, जबकि भाजपा को 1 सीट से संतोष करना पड़ा। वहीं, 8 निर्दलीय उम्मीदवार ने मिजोरम में बाजी मारी है। इतना नहीं इस परिणाम से कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई है। एमएनएफ की वहां सरकार बनने जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो