scriptCongress Chintan Shivir LIVE Updates: पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया, लेकिन अब कर्ज उतारने का समयः सोनिया गांधी | Patrika News

Congress Chintan Shivir LIVE Updates: पार्टी ने हमें बहुत कुछ दिया, लेकिन अब कर्ज उतारने का समयः सोनिया गांधी

locationजयपुरPublished: May 13, 2022 02:51:18 pm

Submitted by:

santosh

Congress Chintan Shivir 2022: उदयपुर में आज से कांग्रेस के चिंतन शिविर की शुरुआत होने जा रही है। कांग्रेस के बड़े नेताओं का यहां पहुंचने का सिलसिला जारी है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी शिविर में शामिल में होने के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। देश की अपेक्षाओं के अनुरूप कांग्रेस पार्टी उदयपुर में आत्मचिंतन, आत्ममंथन और आत्मावलोकन करेगी।
 
चिंतन शिविर में राजनीतिक, सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अर्थव्यवस्था, कांग्रेस की संगठनात्मक व्यवस्था, किसान और खेत मज़दूर, युवा सशक्तिकरण के विषयों पर चिंतन के लिए 430 चिंतकों को आमंत्रित किया गया है।अलग-अलग समूहों में चिंतन-मंथन के बाद जो निष्कर्ष निकलेगा, उसे कांग्रेस वर्किंग कमेटी में रखकर अंतिम रूप दिया जाएगा।
 
 

sonia_gandhi_2.jpg
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो