राजनीति

कांग्रेस को फिर याद आए नवजोत सिंह सिद्धू, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस ने फिर जताया नवजोत सिंह सिद्धू पर भरोसा
पंजाब में हो रहे चार विधानसभा चुनाव के लिए सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
सिद्धू की सीएम अमरिंदर से रिश्तों में चल रही है दरार

Oct 10, 2019 / 02:45 pm

धीरज शर्मा

नई दिल्ली। कांग्रेस को एक बार फिर अपने फायर ब्रांड नेता नवजोत सिंह की याद सताने लगी है। दरअसल लोकसभा चुनाव 2019 में करारी शिकस्त के बाद पंजाब में नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के बीच रिश्तों में खटास बढ़ती चली गई। नतीजा नवजोत सिंह सिद्धू ने ना सिर्फ मंत्री पद से इस्तीफा दिया बल्कि पिछले कुछ महीनों से शांत भी हो गए।
हालांकि पिछले दिनों कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू एक बार सुर्खियों में छाए।

इस बार वजह थी दो राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव की स्टार प्रचारक सूची में उनका नाम ना होना।
इन सबके बीच एक बार फिर कांग्रेस को ये याद आ गया है कि सिद्धू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है।
पीएम मोदी को मिलने जा रहा है सबसे शक्तिशाली विमान, पूरी दुनिया के पीएम करने लगेंगे जलन
पंजाब में कांग्रेस को बड़ी जीत दिलाने वाले कद्दावर नेता नवजोत सिद्धू के लिए बड़ी खबर सामने आई है।

कई दिनों बाद पार्टी ने सिद्धू को एक और जिम्मेदारी सौंपी है।

पंजाब में सीएम अमरिंदर सिंह के साथ रिश्तों में दरार के बावजूद कांग्रेस सिद्धू को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है।
21 अक्टूबर को पंजाब के 4 विधानसभा क्षेत्र फगवाड़ा, जलालाबाद, दाखा और मुकेरियां में उप चुनाव हो रहे हैं।

इन्हीं सीटों के लिए कांग्रेस ने 40 स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की है। इस सूची में नवजोत सिंह सिद्धू का नाम भी शामिल किया गया है।
ये सभी स्टार प्रचारक कांग्रेस उम्मीदवारों के हक में वोट तो मांगेंगे ही साथ ही चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।

इन स्टार प्रचारकों की लिस्ट में कैप्टन अमरिंदर सिंह कैबिनेट के कई मंत्री भी शामिल किए गए हैं।

Home / Political / कांग्रेस को फिर याद आए नवजोत सिंह सिद्धू, सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.