राजनीति

कांग्रेस किसान रैली: नहीं पहुंचे समर्थक तो होगी कार्रवाई

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी दिल्ली के राम लीला मैदान पर
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे

Apr 19, 2015 / 10:40 am

सुभेश शर्मा

Rahul Gandhi Sonia Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी रविवार को दिल्ली के राम लीला मैदान पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ जनसभा को संबोधित करने जा रहें हैं। इस जनसभा में राहुल और सोनिया केंद्र सरकार के किसान विरोधी भूमि अधिग्रहण विधेयक और मोदी सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे।

बड़ी वापसी
56 दिनों की लंबी छुट्टी के बाद लौटे राहुल गांधी के लिए ये रैली राजनीति में उनकी एक बड़ी वापसी के रूप में देखी जा रही है। एक बड़ी अवकाश के बाद देश की राजनीति में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए राहुल गांधी पिछले वर्ष लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार से उबरने की कोशिशों में लगी कांग्रेस की इस “किसान रैली” को पार्टी के शक्ति प्रदर्शन के रूप में देखा जा रहा है।

कारण बताओ नोटिस किया जाएगा जारी

वहीं कांग्रेस रैली में नहीं पहुंचने वाले पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता पूर्व विधायक प्रताप सिंह खाचरियावास ने बताया कि जो कांग्रेस पदाधिकारी रविवार को दिल्ली नहीं पहुंचेंगे, उनसे प्रदेश कांग्रेस कमेटी कारण पूछेगी। जरूरी कारण नहीं बता पाने पर पदाधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि किसान एक्सप्रेस रविवार सुबह 5.15 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जिसमें महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई के साथ गांवों से किसान व महिलाएं शामिल होंगी।

Home / Political / कांग्रेस किसान रैली: नहीं पहुंचे समर्थक तो होगी कार्रवाई

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.