scriptपंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, विपक्ष ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप | Congress landslide victory in punjab civic polls | Patrika News
राजनीति

पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, विपक्ष ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

पंजाब नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। विपक्ष ने सत्ता पक्ष पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगाया है।

नई दिल्लीDec 17, 2017 / 11:08 pm

Prashant Jha

Congress landslide victory in punjab civic polls,punjab nikay chunav 2017
चंडीगढ़ : पंजाब में कांग्रेस को निकाय चुनाव में बड़ी जीत हासिल हुई है। रविवार को निकाय चुनाव के नतीजों में कांग्रेस को बंपर जीत मिली है। तीन नगर निगम और 29 नगर परिषदों और नगर पंचायतों में कांग्रेस की जबरदस्त जीत हासिल हुई है। निकाय चुनाव में 32 में से 31 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। आम आदमी पार्टी भी इस चुनाव मैदान में उतरी थी। निकाय चुनाव में 32 में से 31 सीटों पर पार्टी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस ने अमृतसर, जालंधर और पटियाला नगर निगम में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने नतीजों पर खुशी जाहिर की है। उन्‍होंने कहा कि यह जीत हमारी नीतियों और योजनाओं को जनता का समर्थन प्राप्त है।
विपक्ष ने लगाया बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वहीं मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि कांग्रेस अध्‍यक्ष बनने के बाद राहुल गांधी ने पहली जीत का स्वाद चखा है। वहीं हमारे कप्‍तान (कैप्‍टन अमरिंदर सिंह) की पगड़ी पर तीसरी जीत सजी है। उधर, इस हार पर शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व उप सीएम सुखबीर बादल ने आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान संगठित तरीके से बूथ कैप्चर किया गया है। उन्होंने कहा, ‘यह संगठित तरीके से बूथ कैप्चरिंग है। हमने चुनाव आयोग से कहा है कि वे हमारे उम्मीदवारों को नामांकन नहीं भरने दे रहे। सुखबीर बादल ने कहा, ‘हमारे उम्मीदवारों और पोलिंग एजेंट को बूथ से बाहर भगा दिया गया। मीडियाकर्मी को पीटा गया और हर जगह बूथ को कैप्चर किया गया। हम इस आपराधिक साजिश के खिलाफ हाई कोर्ट जाएंगे।
सरकार की नीतियों और कार्यक्रम की जीत
पंजाब नगर निकाय चुनावों में कांग्रेस ने विपक्ष का सूपड़ा साफ कर दिया है। सीएम अमरिंदर सिंह ने बताया कि ‘पटियाला में 60 में से 56 वार्ड में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई है। जबकि जालंधर में 80 में से 77 घोषित हुए हैं और 63 में पार्टी ने जीत दर्ज की। अमृतसर में 85 में से 61 के नतीजे आए हैं और 45 हमने जीते हैं।’अमरिंदर सिंह ने कहा कि ‘निकाय समितियों में पार्टी ने 32 में से 31 सीटों पर जीत दर्ज की है।

Home / Political / पंजाब निकाय चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत, विपक्ष ने बूथ कैप्चरिंग का लगाया आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो