तीसरे स्थान पर पहुंची जेडीएस अब तक की जानकारी के मुताबिक, भाजपा को 25, 225 वोट और जेडीएस को 11626 वोट मिले हैं। गौरतलब है कि कर्नाटक में हाल ही में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए हैं। चुनाव के दौरान एक सीट पर विवाद के कारण वोट नहीं डाले जा सके थे। राज्य की राज राजेश्वरी नगर सीट चुनाव से पहले काफी चर्चा में रही थी। यहां आपको यह भी बतादें कि राजेश्वरी निगर सीट कई काफी चर्चा में रहा है। साल 2013 में यहां कांग्रेस के मुनीरत्ना ने जेडीएस के उम्मीदवार को करीब 20 हजार वोटों के अंतर से मात दी थी। वहीं, 2008 में इस सीट पर भाजपा के श्रीनिवास ने कांग्रेस के कृष्णामूर्ति को 20 हजार वोटों से हराकर जीत हासिल की थी।
मंत्रिमंडल को लेकर जारी है घमासान फिलहाल, कर्नाटक में कांग्रेस और जेडीएस के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर घमासान मचा हुआ है। हालांकि, राजनीतिक सूत्र का कहना है कि कांग्रेस जेडीएस के आगे झुक चुकी है और कुमारस्वामी की हर शर्त मानने को तैयार है। लेकिन, अब कयास लगाया जा रहा है कि आज अगर कांग्रेस जीत जाती है तो समीकरण बदल भी सकता है। गौरतलब है कि कांग्रेस ने कर्नाटक में जेडीएस से दो डिप्टी सीएम की मांग की थी। इसके अलाव वित्त मंत्रालय की भी मांग किया गया था। लेकिन, आज के परिणाम के बाद यह देखना होता है कि दोनों के बीच पहले जैसे हालात रहते हैं या फिर कुछ बदलाव भी होता है। वहीं, यहां एक बार फिर भाजपा की हार लगभग तय है।