script

कांग्रेस नेता का आरोप, बिहार में पार्टी पैसे लेकर दे रही पद, हर पोस्ट के लिए फिक्स है रकम

locationनई दिल्लीPublished: Sep 25, 2021 07:23:45 pm

Submitted by:

Nitin Singh

राज्यों में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर अब गंभीर आरोप लगाए गए रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता रामचंद्र पासवान ने चरण दास पर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के नाम पर पार्टी द्वारा 5 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है।

कांग्रेस

कांग्रेस

नई दिल्ली। राज्यों में कांग्रेस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर अब गंभीर आरोप लगाए गए रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस नेता रामचंद्र पासवान ने चरण दास पर कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने के नाम पर पार्टी द्वारा 5 लाख रुपए लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पार्टी में नई कमेटी में हर पद के लिए पैसे भी फिक्स हैं।
इस्तीफे की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता
बता दें कि बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास को हाल ही में इस पद पर तैनात किया गया था। अभी उन्होंने अपना काम भी ठीक से शुरू नहीं किया था और उनपर गंभीर आरोप लगने शुरू हो गए हैं। यह आरोप वैशाली जिला किसान कांग्रेस के कोआर्डिनेटर रामचंद्र पासवान ने लगाया है। इसको लेकर शनिवार को प्रभारी भक्त चरण दास और अध्यक्ष मदन मोहन झा के इस्तीफे की मांग को लेकर नाराज कांग्रेसियों ने सदाकत आश्रम में प्रदर्शन किया।
पदों के लिए तय हैं रेट

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आरोप है कि बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास नई कमेटी में पद पैसे लेकर दे रहे हैं। सभी पदों के लिए रकम भी तय कर दी गई है। बताया गय कि सेक्रटरी के लिए 25 हजार, जेनरल सेक्रटरी के लिए 50 हजार, जिलाध्यक्ष के लिए एक लाख, उपाध्यक्ष पद के लिए 1 लाख रुपए और कार्यकारी अध्यक्ष के लिए 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व को इस संबंध में संज्ञान लेना चाहिए। इस तरह के मामले आमजन में पार्टी की नकारात्मक छवि बनाते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ का कहना है कि सदाकत आश्रम में प्रदर्शन करने वाले लोग कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता नहीं हैं। इन लोगों को काफी समय पहले ही पार्टी से निकाल दिया गया है। यही वजह है कि ये पार्टी की छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो