थरूर इन दिनों इटली दौरे पर हैं और वे इस बारे में ट्विटर पर लगातर पोस्ट करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने वेनिस से कुछ सेल्फी पोस्ट की।
शशि थरूर को पीएम मोदी की पूजा करते हुए फोटो शेयर करना पड़ा भारी, लोगों ने जमकर लताड़ा
कैप्शन के चलते हुए ट्रोलAnd I even took selfies that didn’t involve other people! pic.twitter.com/lf8tt4pmaz
— Shashi Tharoor (@ShashiTharoor) June 9, 2022
उन्होंने कैप्शन में लिखा कि 'मैंने ऐसी सेल्फी भी लीं जिनमें अन्य लोग शामिल नहीं हैं।'
कई यूजर तो इसका मतलब नहीं समझ पाए लेकिन कुछ लोग तुरंत समझ गए कि शशि थरूर क्या कहना चाहते हैं।
वहीं कुछ यूजर्स उन्हें तिरंगे के लिए भी ट्रोल कर रहे हैं। असल में शशि थरूर की एक फोटो में उनकी कॉलर पर लगा छोटा सा तिरंगा उल्टा दिख रहा है। इसी वजह से उन्हें लोग जमकर ट्रोल करने लगे।