scriptराहुल की विरासत संभालेंगी प्रियंका गांधी! नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग | Congress Leaders Demand Priyanka Gandhi Should Be Party Chief | Patrika News

राहुल की विरासत संभालेंगी प्रियंका गांधी! नया कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

locationनई दिल्लीPublished: Jul 17, 2019 12:03:22 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

इस हफ्ते कांग्रेस अध्यक्ष के नाम पर लग सकती है मुहर
पार्टी के कई नेताओं ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग उठाई
राहुल ने कहा था गांधी परिवार से नहीं होगा कांग्रेस का अगला अध्यक्ष

file photo

राहुल की विरासत संभालेंगी प्रियंका गांधी! नए कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की उठी मांग

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव ( Loksabha Election ) में शिकस्त मिलने के बाद राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके हैं। पार्टी नया अध्यक्ष की तलाश में जुटी है। हालांकि, राहुल गांधी को मनाने की काफी कोशिश की गई लेकिन उन्होंने साफ कह दिया कि उनका विकल्प जल्द से जल्द ढूंढा जाए। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि अगला अध्यक्ष गांधी परिवार से नहीं होगा।
पिछले 8 हफ्ते से अध्यक्ष चुनने के लिए कांग्रेस वर्किंग कमेटी की लगातार बैठकें हो रही हैं। लेकिन, अब तक तलाश जारी है। इसी बीच खबर यह आ रही है कि इस हफ्ते होने वाली कांग्रेस वर्किंग कमेटी ( CWC ) की बैठक में अगर कोई नाम फाइनल नहीं होता है, तो प्रियंका गांधी ( Priyanka Gandhi ) को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जाएगा।
पढ़ें- पंजाब: नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे पर आज फैसला लेंगे कैप्टन अमरिंदर

file photo
दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग पहले भी उठी थी। लेकिन, राहुल गांधी के मना करने पर पार्टी के किसी भी सदस्य ने खुले तौर पर प्रियंका गांधी का नाम आगे नहीं बढ़ाया।
राहुल गांधी ने 25 मई को CWC की बैठक में साफ कहा था कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष नॉन गांधी होगा।

लेकिन, अब पार्टी के ज्यादातर सदस्य प्रियंका गांधी को कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाने की मांग कर रहे हैं। एक अंग्रेजी वेबसाइट के मुताबिक, पूर्व केन्द्रीय मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता श्रीप्रकाश जायसवाल का कहना है कि प्रियंका गांधी ही राहुल गांधी की सबसे परफेक्ट उत्तराधिकारी हो सकती हैं।
उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में पार्टी को नेतृत्व करने की क्षमता है और वह गतिशील नेता भी हैं।

एक अंग्रेजी वेबसाइट से बातचीत करते हुए पूर्व सांसद भक्त चरण दास ने कहा कि कांग्रेस में कई नेता फर्श से अर्श तक पहुंचे हैं।
उन्होंने कहा कि हमलोग चाहते हैं कि प्रियंका गांधी को ही कांग्रेस का नया अध्यक्ष बनाया जाए। कांग्रेस नेता ने कहा कि प्रियंका गांधी डिमांड में हैं। पार्टी का हर नेता प्रियंका गांधी को पसंद करता है।
कांग्रेस नेता दास ने कहा कि अगर राहुल गांधी अपना इस्तीफा वापस नहीं लेते हैं तो प्रियंका गांधी को कांग्रेस का अगला अध्यक्ष बनना चाहिए और पार्टी के सभी नेता प्रियंका के नाम को आगे बढ़ाए।
पढ़ें- कांग्रेस का खजाना हुआ खाली, खर्च में कटौती के लिए रोका कर्मचारियों का वेतन!

file photo
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हफ्ते कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम पर मुहर लग सकती है। हालांकि, प्रियंका गांधी को लेकर पार्टी के किसी भी नेता ने खुलकर कोई बयान नहीं दिया है।
साथ ही प्रियंका या यूपीए चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने भी इस मामले में कुछ नहीं कहा है। लेकिन, माना जा रहा है कि इस हफ्ते कोई बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से नए अध्यक्ष की रेस में सुशील कुमार शिंदे, मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, अशोक गहलोत और सचिन पायलट का नाम भी विचार किया जा रहा है।
हालांकि, किसी के नाम पर अभी तक सहमत नहीं बनी है। अब देखना यह है कि राहुल गांधी का उत्तराधिकारी प्रियंका गांधी बनती हैं या फिर कुछ और ही परिणाम सामने आएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो