scriptकर्नाटक: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति भाजपा में शामिल | Congress Leaders K C Murti Joins BJP | Patrika News

कर्नाटक: कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति भाजपा में शामिल

locationनई दिल्लीPublished: Oct 22, 2019 08:09:17 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका
पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति बीजेपी में शामिल

bjp file
नई दिल्ली। बहुत पुरानी कहावत है राजनीति में कब, कहां और क्या हो जाए यह कोई नहीं जानता। लोकसभा चुनाव के दौरान से ही दल-बदल की राजनीति चरम पर है। पिछले कुछ समय से कई दिग्गज नेता पार्टी की अदला-बदली कर चुके हैं। इसी कड़ी में कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के सी मूर्ति बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
कर्नाटक के कांग्रेस नेता और पूर्व राज्यसभा सदस्य के.सी. मूर्ति मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद के सी मूर्ति ने कांग्रेस पर जमकार हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में अंतरात्मा को मारकर काम करना पड़ता है।
गौरतलब है कि के.सी. मूर्ति ने छह दिन पहले ही कांग्रेस के राज्यसभा पद से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि कांग्रेस उनकी योग्यता का इस्तेमाल नहीं कर रही थी, और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हुए हैं। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और भूपेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो