scriptमहाराष्ट्रः भाजपा ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठाई, कांग्रेस ने की जमकर निंदा | Congress Manish Tewari criticizes demand of Bharat Ratna for Savarkar | Patrika News

महाराष्ट्रः भाजपा ने सावरकर को भारत रत्न देने की मांग उठाई, कांग्रेस ने की जमकर निंदा

locationनई दिल्लीPublished: Oct 16, 2019 07:39:08 am

महाराष्ट्र विधानसभा के चुनावी घोषणा-पत्र में की मांग।
ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले को भी भारत रत्न की मांग।
कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने भाजपा को लिया आडे़ हाथ।

वीर सावरकर पर सियासी घमासान

वीर सावरकर पर सियासी घमासान

नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने हिंदू महासभा के संस्थापक विनायक दामोदर सावरकर को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भारत रत्न दिए जाने की भाजपा की मांग की निंदा की है। कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने मंगलवार को इस संबंध में कहा कि वह हैरान हैं कि एक तरफ भाजपा महात्मा गांधी की प्रशंसा कर रही है और दूसरी तरफ सावरकर के लिए भारत रत्न की मांग कर रही है।
मनीष तिवारी ने आगे कहा कि एक ऐसे देश में, जहां महात्मा गांधी की हत्या को आत्महत्या बताया जा रहा है, तब कुछ भी संभव हो सकता है। बहरहाल, गंभीरता से कहें तो सावरकर को महात्मा की हत्या के आरोप में आरोपित किया गया था लेकिन यह सही है कि उन्हें बरी कर दिया गया था।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा संयुक्त रूप से चुनावी घोषणापत्र जारी किया गया। इसमें मांग की गई है कि भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार वीर सावरकर को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित करे।
https://twitter.com/hashtag/mahasankalppatra?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
भाजपा ने मराठा और दलित भावनाओं को जगाते हुए समाज सुधारकों ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले के लिए भी भारत रत्न की मांग की है।

इसके अलावा भाजपा ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ रोजगार सृजित करने और महाराष्ट्र को एक खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का भी वादा किया है।
घोषणापत्र की आलोचना करते हुए तिवारी ने पीएमसी बैंक घोटाले और उसके एक जमाकर्ता की मौत पर सवाल उठाते हुए कहा, “जनता इस निष्कर्ष पर पहुंची है कि बैंकों में उनका पैसा सुरक्षित नहीं है।”
गौरतलब है कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर 21 अक्टूबर को चुनाव होंगे जबकि इसका परिणाम 24 अक्टूबर को आएगा।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो