कर्नाटक चुनाव: कांग्रेस विधायक एएल पाटिल का बड़ा बयान, भाजपा ने मुझे दिया मंत्री पद का ऑफर
कांग्रेस विधायक एएल पाटिल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

नई दिल्ली। कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम साफ हो चुके हैं। किसी भी पार्टी को पूर्ण बहुमत नहीं मिली है। ऐसे में सभी राजनीतिक पार्टियां जोड़-तोड़ के समीकरण में जुट गई हैं। हालांकि, भाजपा के सीएम पद के उम्मीदवार बी.एस येदियुरप्पा ने राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर दिया है। हालांकि, इस मामले पर राज्यपाल ने अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी है। लेकिन, सियासी गलियारों में चर्चा यह है कि भाजपा सरकार बनाने जा रही है। इसी बीच कांग्रेस के एक विधायक ने भाजपा को लेकर बड़ा बयान दिया है।
I got a call from the BJP leaders. They said come to us & we'll give a ministry to you. We'll make you a minister. But, I'm going to stay here. HD Kumaraswamy is our Chief Minister: Amaregouda Linganagouda Patil Bayyapur, Congress. #KarnatakaElections2018 pic.twitter.com/BIJYZHV7P7
— ANI (@ANI) May 16, 2018
कांग्रेस विधायक ने भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप
विधायक एएल पाटिल ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी उन्हें तोड़ने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मेरे पास भाजपा नेता का फोन आया था। उन्होंने मुझे मंत्री पद संभालने का ऑफर दिया है। लेकिन मैं नहीं जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि एचडी कुमारस्वामी ही हमारे मुख्यमंत्री होंगे। कांग्रेस विधायक के इस आरोप के बाद खलबली मच गई है। सूत्रों के मुताबिक, कई कांग्रेस और निर्दलीय विधायक भी भाजपा के संपर्क में हैं। बताया जा रहा है कि बेन्नूर से निर्दलीय विधायक शंकर भी भाजपा के संपर्क में हैं। बहरहाल, कर्नाटक में जोड़-तोड़ का समीकरण जारी है। कयास लगाया जा रहा है कि जल्द ही सब कुछ साफ हो जाएगा।
येदियुरप्पा बने विधायक दल के नेता
इधर, भाजपा विधायक दल की बैठक में येदियुरप्पा को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। नेता चुने जाने के बाद कर्नाटक में सियासी हलचल तेज हो गया है। जानकारी के मुताबिक, विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद येदियुरप्पा राजभवन के लिए रवाना हो गए हैं। राजभवन में राज्यपाल वजुभाई आर वाला से मिलेंगे और सरकार बनाने का आधिकारिक दावा पेश करेंगे। दूसरी तरफ भाजपा के इस कदम से जेडीएस-कांग्रेस के नेताओं का प्लान फेल हो गया है और वो अपने-अपने विधायकों को तोड़फोड़ से बचाने में जुट गए हैं। अब देखना यह है कि कर्नाटक विधानसभा में कौन पास होता है और कौन फेल?
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Political News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi