scriptसंसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी बोले- नहीं मांगूंगा माफी, फिर दोहराया ‘रेप इन इंडिया’ | Congress MP Rahul Gandhi said not to apologize on BJP Demand | Patrika News

संसद में हंगामे के बाद राहुल गांधी बोले- नहीं मांगूंगा माफी, फिर दोहराया ‘रेप इन इंडिया’

locationनई दिल्लीPublished: Dec 13, 2019 01:19:53 pm

Submitted by:

Mohit sharma

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने किया माफी मांगने से साफ इनकार
राहुल गांधी ‘मेक इन इंडिया’ के स्थान पर कहा था ‘रेप इन इंडिया’

v.png

नई दिल्ली। ‘मेक इन इंडिया’ के स्थान ‘रेप इन इंडिया’ वाले बयान पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने माफी मांगने से साफ इनकार कर दिया है।

राहुल गांधी ने कहा ‘मैं इनसे कभी माफी नहीं मांगूंगा। उन्होंने कहा कि खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल की संज्ञा दी थी।

अब भाजपा नेता इससे ध्यान भटकाने के लिए शोर शराबा कर रहे हैं। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि मेक इन इंडिया की बात प्रधानमंत्री मोदी ने की थी, उन्होंने तो केवल रेप इन इंडिया कहा है।

 

https://twitter.com/ANI/status/1205386706108612608?ref_src=twsrc%5Etfw

राहुल गांधी ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘नॉर्थ ईस्ट को जला दिया है। अब भाजपा वाले देश में छाई आर्थिक मंदी, बवाल और बेरोजगारी से ध्यान भटकाने के लिए हमारे बयानों को मुद्दा बना रहे हैं।

लेकिन चाहे जो भी हो वह इनसे कभी माफी नहीं मांगेंगे। कांग्रेस नेता ने कहा कि दिल्ली को रेप कैपिटल उन्होंने ने नहीं, बल्कि नरेंद्र मोदी ने कहा था।

उन्होंने तो केवल इतना कहा कि प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया की बात करते हैं लेकिन यहां तो रेप इन इंडिया बना हुआ है।

https://twitter.com/ANI/status/1205387806815600640?ref_src=twsrc%5Etfw

आपको बता दें कि राहुल गांधी के इस बयान पर भाजपा सदस्यों ने काफी हंगामा किया। भाजपा सांसद स्मृति ईरानी के नेतृत्व में महिला सदस्यों ने राहुल गांधी के इस बयान को महिलाओं के खिलाफ बताकर माफी मांगने की डिमांड की।

इसके बाद संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन शुक्रवार को लोकसभा की कार्यवाही अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर दी गई। संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 18 नवंबर को हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो