scriptतमिलनाडु में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, करेंगे ताबडतोड़ रैलिया | Congress president Rahul Gandhi rallies in Tamilnadu today | Patrika News

तमिलनाडु में आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, करेंगे ताबडतोड़ रैलिया

locationनई दिल्लीPublished: Apr 12, 2019 10:33:26 am

Submitted by:

Mohit sharma

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु में रहेंगे।
राहुल कृष्णागिरी, सालेम, थेनी और मदुरै में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
केरल की वायनाड सीट से प्रत्याशी राहुल गांधी का फोकस दक्षिण राज्यों पर हैं।

rahul gandhi

तमिलनाडु में आज कांग्रेस अध्यख राहुल गांधी, करेंगे ताबडतोड़ रैलिया

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को तमिलनाडु में रहेंगे। राहुल गांधी यहां कृष्णागिरी, सालेम, थेनी और मदुरै में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आपको बता दें कि केरल की वायनाड सीट से प्रत्याशी राहुल गांधी का फोकस इस बार दक्षिण राज्यों पर हैं। उनके वायनाड सीट से चुनाव लड़ने के पीछे भी यही वजह बताई जा रही है। कांग्रेस की मानें तो यहां से कांग्रेस अध्यक्ष तमिलनाडु समेत अन्य सीमावर्ती राज्यों की सियासी गतिविधियों पर भी फोकस रख सकेंगे। हालांकि भाजपा ने उनके वायनाड सीट से चुनाव लड़ने को अमेठी से हार का डर बताया है। भाजपा के अनुसार उत्तर प्रदेश की अमेठी सीट से इस बार उनके के लिए चुनाव जीतना मुश्किल है, इसलिए उन्होंने केरल की सुरक्षित सीट का चयन किया है।

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी पर पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, गोलीबारी जारी

इससे पहले गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस धमकी को महत्व नहीं देते कि अगर वह अगले पांच साल के लिए फिर सत्ता में आए तो कांग्रेस नेताओं को जेल भिजवाएंगे। राहुल, मां व संप्रग अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा उत्तर प्रदेश के रायबरेली में नामांकन दाखिल किए जाने के समय मौजूद रहे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मोदी ‘अपराजेय’ नहीं हैं और यह लोकसभा चुनाव के बाद स्पष्ट हो जाएगा।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो